मंदसौर में पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर दूर तक घिसटा युवक गंभीर घायल

मंदसौर में एक बाइक सवार युवक को पिकअप ने टक्कर मार दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे इलाज के लिए मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Mandsaur

मंदसौर के अंतर्गत आने वाले सुवासरा में बुधवार की रात एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। दरअसल, यहां एक पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसके सिर हाथ पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है।

जानकारी के मुताबिक 25 वर्ष युवक डग से किशोरपुरा लौट रहा था तभी पिकअप वाहन की चपेट में आ गया। काफी दूर तक सड़क पर घिसाने की वजह से उसे गंभीर चोट आई है। युवक का मंदसौर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बुरी तरह घायल हुआ युवक

यह हादसा किशोरपुरा के रहने वाले मदन माली के साथ हुआ है। वो अपने पिता दयाराम के साथ रिश्तेदारों के यहां डग गया था। रात में जब मदन वापस लौट रहा था तब पिकअप में उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद काफी दूर तक सड़क पर घिसटा गया। उसके गले पर गहरा कट लग गया है और हाथ पैर में गंभीर चोट लगी है।

जानकारी के मुताबिक गले पर गहरा घाव होने की वजह से उसे 20 से ज्यादा टांके लगाए गए हैं और सिर पर भी 8 टांके लगे हैं। हाथ पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मंदसौर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Mandsaur

चालक हिरासत में

जब यह घटना हुई उस समय मदन का दोस्त कमल दूसरी बाइक से पीछे से आ रहा था। जैसे ही उसने घटना होते देखी तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन निजी वाहन से उसे लेकर सुवासरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में उसे मंदसौर के अस्पताल रैफर किया गया। इस घटना के बाद पिकअप चालक मौके पर ही रुक गया था। चोमेला थाना पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews