Mandsaur पुलिस को मिली सफलता, जुआ खेलते 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज

Police Arrest Crime

Mandsaur News : मध्य प्रदेश की मंदसौर पुलिस को सफलता हाथ लगी है, जहां पुलिस ने छापे मार कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 19 हजार 500 रुपये भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल, सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है। आइए जानते हैं विस्तार से…

गरोठ थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, मामला गरोठ थाना क्षेत्र का है। जब पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि अमर वास बालाजी रोड के पास एक कालोनी में जुआ खेला जा रहा है। जिसके बाद तत्परता से नये थाना प्रभारी ने टीम का गठन करते हुए छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान 8 आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

लंबे समय से खेला जा रहा था जुआ

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों के नाम गोपाल, परवेज, संदीप, कृष्ण कान्त, दिलीप, कमलेश, आकाश है जोकि गरोठ के ही रहने वाले है। दरअसल, यहां काफी लंबे समय से जुआ खेला जा रहा था। जिससे आसपास के लोगों को भी काफी परेशानी होती थी। साथ ही समाज में नकारात्म प्रभाव देखने को मिलता है। बता दें कि जिले में अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। आए-दिन ऐसे मामले सुनने को मिलते हैं। जिसे लेकर पुलिस भी लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

मंदसौर से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews