मंदसौर पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, पत्नी को मारने के लिए सांप से कटवाया, पढ़ें पूरी खबर

मंदसौर पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, पत्नी को मारने के लिए सांप से कटवाया, पढ़ें पूरी खबर

Mandsaur News : मध्यप्रदेश की मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने की इच्छा रखने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ने के लिए 5 हजार रुपए का इनाम भी रखा था। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नीमच जिले के ग्राम मेलानखेडा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते है क्या है पूरा मामला…

पत्नी को सांप से कटवाया

क्या आपने सुना है कि कोई पति अपनी पत्नी को सांप से कटवाकर मारने की इच्छा रख सकता होगा। तो जी हां, बिल्कुल ऐसा ही कुछ हुआ उस महिला के साथ, जिसके पति ने बड़ी बेरहमी से उसे सांप से कटवा दिया लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी कि वो जिंदा बच गई। जिसके बाद उसने थाने में इसकी शिकायत करवाई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

पत्नी ने शिकायत करवाई दर्ज

मंदसौर वाय डी नगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार, 8 मई 2022 को फरियादी हलीमा खान ने रिपोर्ट लिखवाई थी कि उसके पति मोजिम अजमेरी, देवर काला उर्फ मँजूर, रमेश जो कि नीमच में रहते हैं उन्हें जान से मारने का प्रयास किया था। इसमें उनके साथ अन्य 02 लोग भी शामिल थे। उन सभी ने मिलकर उसको सांप से कटवाया। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना वायडीनगर में अपराध क्र. 190/22 धारा 307, 34, 120 बी भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

वायडी नगर TI ने दी जानकारी

वहीं, मामले में वायडी नगर थाना प्रभारी जितेन्द्र पाठक ने कार्रवाई की। आरोपी लगातार अपने घर से फरार रहकर राजस्थान में मजदूरी करने लगा। जिसकी गिरफ्तारी के हरसंभव प्रयास किये गये। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर आरोपी के घर ग्राम मेलानखेडा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उससे पुछताछ के लिए न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर अन्य आरोपियो के संबंध में पुछताछ की जा रही है।

मंदसौर से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews