
Mandsaur News : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस ने जुए की राशि 2 लाख 55 हजार रुपये के साथ 14 आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है। इसके साथ ही मौके से बाइक भी जब्त की गई है। फिलहाल, सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
अभिनंदन क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला अभिनंदन क्षेत्र का है, जब पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि साई मंदिर के पास अवैध रुप से हार जीत का दांव लगाकर घोडीदाना जुआ खेला जा रहा है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई और 14 आरोपियों को अभिरक्षा में ले लिया है। उनके पास से घोडीदाना, जुए की राशि 2 लाख 55 हजार रुपये और दांव पर लगी बाइक जब्त की गई है।
इनका रही सराहनीय भूमिका
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों की पहचान राहुल, सुभाष, रणजीत, पवन कुमार, शाहिद हुसैन, शाकिर खाँ, निजाम खाँ, दीपक चौहान, हुसैन, प्रदीप, महिपाल सिंह, सोनु मोटवानी, कासम मोहम्मद के रुप में की गई है। जिनपर अप क्रमांक 01- 428/24 धारा 3/4 पब्लिक गेम्लिंग एक्ट, 02- 429/2024 धारा 3/4 पब्लिक गेम्लिंग एक्ट, 03- 430/2024 धारा 3/4 पब्लिक गेम्लिंग एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ थाना प्रभारी कोतवाली, उनि उषा बारिया उनि चंद्रपाल सिह, सउनि कांता भाभर, प्रआर 121 अर्जुन सिह, आर 784 भगवान दास, आर 77 देवेन्द्र जावरवाल, आर 170 वसीम अकरम, आर 312 सुधीर राठौर, आर 753 धर्मेन्द्र सिह, आर 751 योगेश साहु, आर 852 राजेन्द्र मेघवाल, आर 463 हरिश राठोर, आर 480 जितेन्द्र मालोदे की सराहनीय भूमिका रही। जिन्हें वरिष्ठ अधिराकी द्वारा पृथक से पुरुस्कृत भी किया जाएगा।
मंदसौर, कमलेश सारड़ा
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

