मंदसौर में मिनटों में बाइक ले उड़े चोर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, तलाश में जुटी पुलिस

मंदसौर में तीन बदमाशों ने केवल एक मिनट में बाइक चोरी की घटना को इतनी सफाई से अंजाम दिया कि किसी को भनक तक नहीं लगी। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर अब इनकी तलाश कर रही है।
Mandsaur

मंदसौर में बदमाशों ने केवल एक मिनट में बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसे भी इस मामले का पता लगा वह हैरान रह गया। दरअसल, यह बदमाश बहुत फुर्ती मौके से बाइक लेकर फरार हो गए और किसी को खबर तक नहीं लगी। यह घटना मंदसौर की पिपलिया मंडी में मंगलवार की सुबह हुई है।

यहां मनासा रोड स्थित माधव बीज भंडार के पास एक साड़ी की दुकान है। इसके बाहर खड़ी बाइक को तीन बदमाश चुरा ले गए। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा में यह पूरा मामला कैद हो गया है। इसमें देखा जा सकता है कि बदमाश एक बाइक से मौके पर पहुंचते हैं। केवल एक मिनट में बाइक का लॉक तोड़ते हैं और उसे लेकर भाग निकलते हैं।

एक मिनट में गायब हुई बाइक

जानकारी के मुताबिक सरवानिया के रहने वाले पवन पोरवाल ने अपनी काले रंग की बाइक साड़ी की दुकान के बाहर खड़ी की थी। मंगलवार की सुबह 4:42 पर बदमाश मौके पर आए। इनमें से दो उतरकर बाइक के पास पहुंचे। एक ने चाबी से लॉक खोलने की कोशिश की और कुछ ही सेकंड में बाइक को अनलॉक कर दिया। इसके बाद यह बाइक स्टार्ट कर मौके से निकल गए। इनके साथ आया तीसरा बदमाश भी इनके पीछे पीछे चला गया। इस चोरी को करने में बदमाशों ने बहुत कम समय लगाया। यह सब कुछ इतनी सफाई से किया गया कि आसपास के लोगों को भनक भी नहीं लगी।

बदमाशों को ढूंढ रही पुलिस

इस घटना में पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब पुलिस बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश करने की कोशिश कर रही है। बाइक चोरी की इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। लगातार हो रही है वारदातों से लोगों में चिंता देखने को मिल रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews