मंदसौर: टोल बूथ में जा घुसी अनियंत्रित बस, 5 घायल, टला बड़ा हादसा

मंदसौर: टोल बूथ में जा घुसी अनियंत्रित बस, 5 घायल, टला बड़ा हादसा

मंदसौर, डेस्क रिपोर्ट। मंदसौर (Mandsaur) के सुवासरा में एक यात्री बस आज हादसे का शिकार हो गई। यह बस अचानक ही टोल प्लाजा पर बने बूथ से जा टकराई। इस हादसे में 5 यात्री घायल हुए हैं जिन्हें सीतामऊ के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती किया गया। हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।

सीतामऊ के पास स्थित खेरखेड़ा टोल प्लाजा पर रूनीजा से एक बस मंदसौर की तरफ आ रही थी। अचानक से ही जय दुर्गा बस सर्विस की यह बस अनियंत्रित हो गई और टोल प्लाजा के बूथ से जा टकराई। ये हादसा अचानक हुआ जिसकी वजह से यात्रियों में हड़कंप मच गया और 5 लोगों को चोट भी आई है, जिन्हें सीतामऊ अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।

Must Read- सिंहस्थ से पहले आठ लेन का होगा इंदौर-उज्जैन रोड, फ्लाईओवर का भी होगा निर्माण

यह अच्छा रहा कि हादसा गंभीर नहीं हुआ और जिस वक्त बस टोलबूथ से टकराई वो स्पीड में नहीं थी, वरना बड़ी घटना हो सकती थी। घटना के बाद बस के मालिक और टोल बूथ के कर्मचारियों ने आपस में राजीनामा भी कर लिया है और घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। टोल कर्मचारियों ने भी इस बारे में शिकायत दर्ज नहीं कराई है क्योंकि यह हादसा अचानक से हुआ था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews