कोरोना संकटकाल में मंदसौर की डॉक्टर ने बढाया मदद के लिए हाथ, बीजेपी विधायक ने माना आभार

मंदसौर

मंदसौर, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ शिवराज सरकार (Shivraj Government) में कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव (Cabinet Minister Gopal Bhargava) ₹200000 में चिकित्सकों की नियुक्ति की विज्ञप्ति जारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कोरोना काल में मदद के लिए आगे आई मंदसौर (Mandsaur) की डॉक्टर विपाशा गर्ग अपनी सेवाएं निशुल्क देने को आतुर है। इस सराहनीय कदम के लिए बीजेपी विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया (BJP MLA Yashpal Singh Sisodia) ने आभार व्यक्त किया है।वही ट्वीटर पर भी यूजर्स ने बिपाशा की इस पहल को सलाम किया है।

यह भी पढ़े.. एक और बीजेपी विधायक का कोरोना से निधन, सीएम ने जताया शोक

डॉक्टर विपाशा गर्ग, मंदसौर के निवासी नरेंद्र गर्ग की बेटी है, जिन्होंने हाल ही में एमबीबीएस (MBBS) की परीक्षा पास की है और अपना इंटर्नशिप भी पूरी कर चुकी है। कोरोना काल में डॉक्टरों की कमी और मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद उन्होंने मंदसौर के जिला चिकित्सालय में निशुल्क सेवाएं देने का प्रस्ताव रखा है। इस पर

एमपी ब्रेकिंग न्यूज (MP BREAKING NEWS) से चर्चा में डॉक्टर बिपाशा ने हमें बताया कि उन्होंने उज्जैन (Ujjain) के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढाई की है और वही से इंटर्नशिप भी पूरी की है। वे बचपन से डॉक्टर बनना चाहती थी, ताकी देश और प्रदेश के लिए कुछ कर सकें।उन्होंने बताया कि वे एमबीबीएस के बाद वे 18 अप्रैल को होने वाली नीट पीजी परीक्षा भी देने वाली थी, लेकिन कोरोना के बढ़ने के चलते परीक्षा स्थगित हो गई तो उन्होंने प्रदेश के हालातों को देखते हुए जिला चिकित्सालय में सेवाएं देने का फैसला किया, ताकी इस महामारी में अपना भी योगदान दे सके।

यह भी पढ़े.. फिर सुर्खियों में मप्र का ये गांव, बना मिसाल, सीएम शिवराज ने ट्वीट कर की सराहना

इस संबंध में उन्होंने मंदसौर के बीजेपी विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया से चर्चा की और प्रस्ताव रखा।बीजेपी विधायक ने उन्हें मंदसौर कलेक्टर मिलने को कहा मंदसौर कलेक्टर (Mandsour Collector), बीजेपी विधायक और जिला चिकित्सालय से मंजूरी मिल गई है। अब विपाशा रविवार  25 अप्रैल से जिला चिकित्सालय में नए जूनियर डॉक्टर के तौर पर निशुल्क सेवाएं देंगी। इसके बाद नीट पीजी परीक्षा की तारीखों का ऐलान होते ही वह तैयारियां में जुट जाएंगी, ताकी आगे का अपना सपना पूरा कर सके।

बीजेपी विधायक ने ट्वीट कर लिखा है कि मंदसौर की बिटिया विपाशा गर्ग पिता श्री नरेंद्र गर्ग जिन्होंने हाल ही में एमबीबीएस परीक्षा पास कर इंटर्नशिप भी कर ली हैं। उन्होंने अवैतनिक रूप से कोविड के मरीजों को निःशुल्क अपनी सेवाएं जिला चिकित्सालय में दिए जाने का प्रस्ताव रखा है मैं सुश्री बिपाशा का आभार व्यक्त करता हूं।

सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ

https://twitter.com/AdvDeepaTiwari1/status/1385865794815369216

मंदसौर विपाशा गर्ग

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews