इस बैंक के साथ हुई ठगी, मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे

इस बैंक के साथ हुई ठगी, मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे

मन्दसौर/तरुण राठौर

जिले के मल्हारगढ़ की केनरा बैंक शाखा में गोल्ड लोन के नाम पर लाखो कि ठगी के मास्टरमाइंड रहे राजेश सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिससे आज कोर्ट में पेश किया  गया । जहां से उसे 4 दिन की रिमांड पर सौंपा गया है। वहीं बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।

इस  मामले मे पुलिस बताया कि मंगलवार को 90 लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया था। वैसे तो यह मामला तीन साल पहले का है, जिसमे कैनरा बैक मल्हारगढ कि शाखा में 5 किलो 300 ग्राम नकली सोना रखकर करीब 90 लाख की ठगी कि गई थी। जिसपर मल्हारगढ पुलिस ने मामले में 90 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है ।

शाखा में गोल्ड लोन स्कीम में बैंक मैनेजर और सोना मूल्यांकन करने वाले राजेश सोनी ने साथ मिलकर अलग अलग 90 व्यक्तियो के नाम से बैंक में 5 किलो 300 ग्राम नकली सोना गिरवी रखकर करीब 90 लाख का लोन दिलवाया था। इस पुरे मामले कि भनक बैंक को तब चली जब तीन साल में लोन कि रकम जमा नहीं हुई ।

जांच के बाद इस पुरी ठगी का खुलासा हुआ है, पूरे मामले में तात्कालिक बैंक मैनेजर और गोल्ड वेल्युअर राजेश सोनी की मिली भगत से बैंक को करीब 87 लाख की चपत लगी है। बैंक की शिकायत पर मल्हारगढ़ पुलिस ने तात्कालिक बैंक मैनेजर और सोने का मूल्यांकन करने वाले राजेश सोनी सहित 90 लोगो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews