पर्वतारोही जितेंद्र कनौजिया की टीम ने मेचोई चोटी लहराया तिरंगा, मंदसौर माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के संरक्षक ने दी बधाई

पर्वतारोही जितेंद्र कनौजिया की टीम ने मेचोई चोटी लहराया तिरंगा, मंदसौर माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के संरक्षक ने दी बधाई

Mandsaur News : मंदसौर माउंटेनियरिंग और स्पोर्ट क्लाइंबिंग एसोसिएशन की टीम जिले से पहली बार एक्सपीडिशन 2023 मेचोई चोटी के लिए रवाना हुई। जिसमें पर्वतारोही जितेंद्र कनौजिया (ग्रुप कमांडर नंबर 157), जेनिश, नेहा, कृष्णा कनौजिया, खुशी, पुष्करलाल चौधरी (ग्रुप कमांडर) ने साहसपूर्वक उत्साह के साथ मेचोटी पर तिरंगा लहराया। एक्सपीडिशन कंप्लीट होते ही पूरी टीम कारगिल वॉर मेमोरियल पहुंची, जहां उन्होंने साल 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद वहां से कैप्टन मोड पहुंचे जो कैप्टन बाबा के नाम से भी जाने जाते है और भारतीय सेना की हर समय रखवाली करते हुए 24 घंटे तैनात रहते हैं उनके दर्शन और प्रसाद प्राप्त किया।

[dgv_vimeo_video id=”858343135″]

31 अगस्त को वापस लौटेगी टीम

उसके बाद टीम लाल चौक श्रीनगर पहुंची, जहां तिरंगा फहराया गया। कार्यकारी अध्यक्ष विजय सिंह पुरावत ने बताया कि यह एक्सपीडिशन मंदसौर जिले के लिए बहुत ही बड़ी बात है, जिसमें माउंटेनियर जितेंद्र कनौजिया के नेतृत्व में 4 पर्वतारोहियों ने इस एक्सपीडिशन को पूरा किया। साथ ही हमारे राष्ट्रीय ध्वज, NCC ध्वज और संगठन ध्वज को 17,694 फीट हाइट पर लहराया। जिस पर भारतीय सेवा प्रशिक्षण प्राप्त करती है और यहीं पर एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स भी करवाए जाते हैं। ऐसी पर्वत श्रृंखला पर मंदसौर जिले की टीम पहुंची और फतह तिरंगा लहराया जो कि जिले के लिए गर्व की बात है। बता दें कि पूरी टीम 31 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक मंदसौर पहुंचेगी।

[dgv_vimeo_video id=”858342873″]

4 दिन करवाया अभ्यास

दरअसल, मेचोई चोटी भारत लद्दाख के द्रास क्षेत्र में 17,694 फीट (5,393 मीटर) की ऊंचाई वाला एक पर्वत है जो कि हिमालय श्रंखला का हिस्सा है। ये अमरनाथ गुफा और जोजीला के बीच स्थित है। इसके लिए टीम को चार दिनों तक रोजाना 15 किलोग्राम वजन के साथ 10 किलो मीटर पैदल चलने का अभ्यास करवाया गया।

[dgv_vimeo_video id=”858343379″]

इन लोगों ने सौंपा था ध्वज

बता दें कि मंदसौर माउंटेनियरिंग टीम को सांसद सुधीर गुप्ता, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, पर्यावरण एवं नवीन नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग, वरिष्ठ विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, 5 मध्यप्रदेश स्वतंत्र कंपनी एनसीसी नीमच के कमान अधिकारी कर्नल रिजवान खान (भारतीय सेना), जिला कलेक्टर दिलीप कुमार यादव (आईएएस), जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया (आईपीएस), जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा (खेल एवं युवा कल्याण विभाग), संगठन के संरक्षक डॉक्टर क्षितिज पुरोहित (लॉ कॉलेज ट्रस्टी), सेंट थॉमस विद्यालय मैनेजर फादर लॉरेंस द्वारा पर्वतारोहियों को राष्ट्रीय ध्वज, एनसीसी ध्वज, संगठन ध्वज सौंप कर रवाना किया गया था।

अधिकारियों ने दी बधाई

इस अवसर पर जिला माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. क्षितिज पुरोहित, कुलदीप सिंह सिसोदिया, पदेन अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर दिलीप कुमार यादव (आईएएस), पदेन उपाध्यक्ष एवं जिला अनुविभागीय अधिकारी शिवलाल शाक्य, पदेन उपाध्यक्ष एवं जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, मेजर जनरल राजन कोचर, ब्रिगेडियर देसाई साहब एवं ब्रिगेडियर भनोट साहब, 5 मध्यप्रदेश स्वतंत्र कंपनी एनसीसी नीमच के कमान अधिकारी कर्नल रिजवान खान (भारतीय सेना), नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ माउंटेनियरिंग अरुणाचल प्रदेश के डायरेक्टर कर्नल रणवीर सिंह जमवाल, हिमालय पर्वताहोहन संस्थान दार्जिलिंग के डायरेक्टर रुक कैप्टन जय किशन (भारतीय वायु सेना), नगर पालिका अध्यक्ष रामादेवी बंसीलाल गुर्जर, कार्यकारी अध्यक्ष विजय सिंह पुरावत, कार्यकारी उपाध्यक्ष विश्वमोहन अग्रवाल आदि ने बधाई देते हुए एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

मंदसौर से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews