Mandsaur News: सांसद सुधीर गुप्ता ने अफीम कार्यालय का किया निरीक्षण, किसान हेल्प डेस्क लगाने का दिया निर्देश

Mandsaur News: सांसद सुधीर गुप्ता ने अफीम कार्यालय का किया निरीक्षण, किसान हेल्प डेस्क लगाने का दिया निर्देश

Mandsaur News : मंदसौर के सांसद सुधीर गुप्ता ने नारकोटिक्स कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर विचार-विमर्श किया। साथ ही सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाइसेंस वितरण प्रणाली में किसानों को किसी प्रकार की समस्या ना हो। इसके लिए पूरी पारदर्शिता बरती जाए।

अधिकारियों को दिया निर्देश

सांसद गुप्ता ने अफीम कार्यालय पर एक किसान हेल्प डेस्क लगाएं जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अधिकतर किसानों को इसकी जानकारी नहीं है। इसके लिए अधिकारी विभाग हेल्प डेस्क के माध्यम से किसान को वितरण प्रणाली में पूरी सहायता करें और आ रही बाधाओं को दूर करने का प्रयास करें। वहीं, सभी कर्मचारी भी किसानों से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें। साथ ही किसानों को कोई तकनीकि समस्या आती है तो विभाग के कर्मचारी पूर्ण सहयोग करें।

ये लोग रहे मौजूद

उन्होंने कहा कि अगर कोई किसान पात्रता की श्रेणी में है, उसके बाद भी अगर किसी तरह की बाधा हो तो वह तुरंत सांसद सेवा केंद्र पर या मुझसे संपर्क कर सकता है। उन्होने पट्टा वितरण केन्द्र पर किसानों को सभी मूलभूत सुविधाएं देने की भी बात कही। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला महामंत्री गणपत सिंह आंजना, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह महुवा, नरेन्द्र पाटीदार, हरिशंकर माली, रघुनंदन कुमावत, राधेश्याम जाट, गोपाल सिंह, अरविंद पाटीदार, नरेन्द्र सिंह भांगी पिपलिया आदि उपस्थित थे।

मंदसौर से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews