सांसद की उदासीनता के चलते इंदौर-अजमेर लिंक एक्सप्रेस का संचालन बन्द, संसदीय क्षेत्र के नेता मौन

सांसद की उदासीनता के चलते इंदौर-अजमेर लिंक एक्सप्रेस का संचालन बन्द, संसदीय क्षेत्र के नेता मौन

मंदसौर।तरुण राठौर।

संसदीय क्षेत्र के नेताओ की उदासीनता के चलते रेल मंत्रालय ने इंदौर- अजमेर लिंक एक्सप्रेस का संचालन बन्द कर दिया। बिना इस रूट के क्षेत्री नेताओ से राय लिए बिना। उसके बाद भी संसदीय क्षेत्र के नेता के कानों पर जु तक नहीं रेंगी। जो अपने आप में चिंता का विषय है। जिसको लेकर इन्दौर की पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन पत्र भी रेल मंत्रालय को लिखा है। पर मंदसौर संसदीय नेता को ये रेल बन्द होने से कोई फर्क नहीं पड़ा है। फर्क पड़ा है तो इस क्षेत्र की आम जनता को। जो अजमेर जियारत के लिए इस ट्रेन से सफर करते थे। यही ये ट्रेन लोगो को उज्जैन से भी जोड़ती थी। वैसे तो ये ट्रेन हमेशा ही फूल चलती थी। पर ऐसा क्या हुआ कि रेलवे मंत्रायल को ये ट्रेन बन्द करना पड़ी। वैसे तो इस क्षेत्र का अपने आप विकास पुरुष बताने वाले सांसद मोहदय रेल बन्द होने पर कुछ कहने को तैयार नहीं है। यदि इस क्षेत्र में कोई नई ट्रेन रेलवे मंत्रालय देता तो उसका श्रेय लेने में पीछे नही हटते। बल्कि उनके समर्थक सोशल मीडिया पर हलचल मचा देते। जो रेल के बन्द होने पर चुप है। सोशल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक इस निर्णय को लेकर कोई हलचल नहीं है। बस सब के सब अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे है। हालही में रेल मंत्रालय ने नई समयसारणी जारी की है। जिसमें इंदौर से जयपुर जाने वाली लिंक एक्सप्रेस को बंद करने के आदेश है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews