मंदसौर में lumpy virus से दहशत, ग्रामीणों ने निकाला टोटका मशाल जुलूस

मंदसौर में lumpy virus से दहशत, ग्रामीणों ने निकाला टोटका मशाल जुलूस

मंदसौर, राकेश धनोतिया। हमारा मकसद इस खबर से अंधविश्वास फैलाना नहीं है लेकिन अगर हमारे देश की बात की जाए तो यहाँ जब पालतू पशुओं पर कोई मुसीबत आती है तो फिर पशु मालिक किसी भी हद तक जाकर अपने पशु की जान बचाना चाहता है ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के मंदसौर का आया है यहाँ भी लंपी वायरस ने दस्तक दे दी है, गाय को होने वाली इस बीमारी से गाय के शरीर में गिठान बन जाती है और वो तड़प-तड़प कर दम तोड़ देती है, इससे परेशान मदसौर में पशुमालिकों ने इस बीमारी को भगाने टोटके का सहारा लिया है यह टोटका कितना कारगर है यह तो नहीं पता लेकिन पशु मालिकों को विश्वास है कि इसे करने से उनके पशु इस वायरस से बच जायेगें।

[dgv_vimeo_video id=”746026265″]

यह भी पढ़ें…. दमोह में सामने आया अजीबोगरीब मामला, यूरिन पास न होने पर बुजुर्ग ने काटा प्राइवेट पार्ट

मंदसौर में इन दिनों रात में ग्रामीण हाथों में मशाल लेकर जुलूस निकालते है, बड़ी संख्या में इस जुलूस में बुजुर्ग युवा शामिल होते है जो हाथों में जलती हुई लकड़ी लेकर पूरे इलाके का चक्कर लगाते है, मान्यता है कि जब कभी पशुओं पर ऐसे किसी वायरस का अटैक होता है तो मशाल जुलूस निकालने से बीमारी गांव में प्रवेश नहीं करती और जानवर सुरक्षित रहते है। कुछ ऐसा ही टोटका मंदसौर में देर रात ग्रामीण इलाकों में देखा जा रहा है, ग्रामीण हाथ में जलती मशाल लेकर गांव की गलियों में घूमते हुए जोर जोर से चिल्लाते है, कि मारो मारो इसे मारो भगाओ। ग्रामीण बुजुर्गों की माने तो यह टोटका पहले भी कई बार किया जब कभी इस तरह के वायरस का अटैक उनके पालतू पशुओं पर हुआ, फिलहाल अब भी ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस करने से उनके जानवर सुरक्षित रहेंगे। हालांकि वही दूसरी तरह लंपी को लेकर पशु स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है, डाक्टर्स ने ग्रामीणों के साथ पशुपालकों से अपील की है कि अगर इस तरह के लक्षण पालतू पशुओं में नजर आते है तो फौरन उन्हे पशु चिकित्सकों के पास ले जाया जाए।

[dgv_vimeo_video id=”746025877″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews