आज मंदसौर में निकलेगी पशुपतिनाथ महादेव की सवारी, पालकी और झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

उज्जैन की तरह आज मंदसौर में पशुपतिनाथ महादेव की सवारी निकाली जाएगी। इसके लिए कुछ मार्गों को डायवर्ट और कुछ को प्रतिबंधित किया गया है।
Pashupatinath Mahadev Mandsaur

मंदसौर में आज भगवान पशुपतिनाथ महादेव की राजसी सवारी निकाली जाने वाली है। सुबह 10.30 बजे मंदिर से सवारी शुरू होगी और शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए रात करीब 8 बजे वापस मंदिर पहुंचेगी। इस सवारी को देखने के लिए मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों सहित दूरदराज से कईं श्रद्धालु पहुंचते हैं।

सवारी को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कुछ मार्ग डाइवर्ट किए गए हैं तो कुछ पर बड़े वाहनों और बसों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। मंदसौर कलेक्टर दिव्यांक सिंह भी राजसी सवारी के निर्धारित रोड का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।

10.30 बजे शुरू होगी सवारी

तय समय के अनुसार शाही पालकी यात्रा सुबह 10:30 बजे पशुपतिनाथ मंदिर से शुरू होगी। यह प्रतापगढ़ पुलिया, मंडी गेट, धान मंडी बड़ा चौक, गणपति चौक, वरुण देव मंदिर, माहेश्वरी धर्मशाला, गोल चौराहा, सरदार पटेल चौराहा, गांधी चौराहा, बस स्टैंड, घंटाघर और सदर बाजार होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी। यात्रा का समापन रात 8 बजे मंदिर परिसर में शहद और विसर्जन के साथ किया जाएगा। इस दौरान बडी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

निकलेगी आकर्षक पालकी और झांकियां

सवारी के लिए पशुपतिनाथ महादेव की पालकी को फूलों और पारंपरिक आभूषणों से सजाया जाएगा। इस दौरान बैंड, नासिक के ढोल और शहनाई वादन भी होगा। इसके साथ महाकाल रावण, राधा कृष्ण रास और खाटू श्याम जी की झांकियां भी शामिल होगी। अलग अलग अखाड़े और भजन मंडलियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

ये मार्ग डायवर्ट और प्रतिबंधित

सवारी को देखते हुए 10 नंबर नाका से प्रतापगढ़ पुलिया और प्रतापगढ़ पुलिया से कोर्ट घाटी मार्ग तक बड़े वाहनों और बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहने वाला है। प्रतापगढ़ से मंदसौर आने वाली बसों को नया खेड़ा मार्ग का उपयोग करना होगा। वहीं पशुपतिनाथ मंदिर की बड़ी पुलिया पर पूरे दिन दोपहिया तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। दो पहिया वाहन पशुपतिनाथ मंदिर की छोटी पुलिया से खिलजीपुरा और चंद्रपुरा की तरफ आना-जाना कर सकेंगे।

जब पालकी निकलेगी इस दौरान जरूरत के अनुसार कुछ मार्गों को थोड़ी देर के लिए बंद किया जाएगा। यात्रा पुलिस इस दौरान वाहनों को दूसरे रास्ते पर भेजेगी। आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन छोटी पुलिया और चंद्रपुरा मार्ग पर पार्किंग में खड़े कर सकते हैं। कलेक्टर दिव्यांक सिंह खुद सवारी मार्ग का और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews