पशुपतिनाथ महादेव में निभाई गई 48 साल से चली आ रही परंपरा, लगाया गया 56 भोग, हुआ आकर्षक श्रृंगार

मंदसौर में रविवार को भगवान पशुपतिनाथ को 56 भोग अर्पित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु अष्टमुखी महादेव के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे।
Pashupatinath Mandir

उज्जैन के महाकाल की तरह मंदसौर के पशुपतिनाथ को लेकर भक्तों के बीच गहरी आस्था है। यहां भी दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। बीते दिन अष्टमुखी पशुपतिनाथ महादेव के दरबार में 48 साल से चली आ रही परंपरा एक बार फिर निभाई गई।

दरअसल, रविवार रात यहां छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया गया। गर्भगृह में भगवान पशुपतिनाथ को 56 तरह के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे। इस दौरान भगवान का ड्रायफ्रूट से विशेष श्रृंगार किया गया।

पशुपतिनाथ को लगा 56 भोग

पशुपतिनाथ महादेव को 56 भोग लगाया गया। जिसमें कई तरह के व्यंजन और मिठाई शामिल थे। सभी व्यंजनों को मावे और देसी घी से बनाया गया था। मंदिर समिति द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक भीलवाड़ा से कारीगरों को व्यंजन तैयार करने के लिए बुलाया गया था। सारी सामग्री तैयार करने में तकरीबन सात दिन का वक्त लगा। इसके बाद सभी चीजों को आकर्षक तरीके से सजाकर भोग लगाया गया।

किया गया आकर्षक श्रृंगार

छप्पन भोग के इस अवसर पर भगवान पशुपतिनाथ का विशेष श्रृंगार भी किया गया। ड्राई फ्रूट से भगवान की पगड़ी और माला तैयार की गई। अन्य श्रृंगार भी सूखे मेवे से किया गया। इस दौरान मंदिर में हवन और महारुद्राभिषेक का आयोजन भी किया गया। कई श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनने के लिए मंदिर पहुंचे।

48 साल से चल रही परंपरा

मंदिर में 56 भोग लगाने की ये परंपरा पिछले 48 साल से चली आ रही है। छोटे स्वरूप के साथ शुरू हुआ छप्पन भोग लगाने का ये क्रम समय के साथ बड़ा होता चला गया। हर साल प्रातः कालीन आरती मंडल की ओर से सावन खत्म होने के बाद आने वाले पहले रविवार को इस परंपरा को निभाया जा रहा है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews