कोरोना से बचाव के लिए पुलिसकर्मी ने गया गाना, वीडियो वायरल

कोरोना से बचाव के लिए पुलिसकर्मी ने गया गाना, वीडियो वायरल

मंदसौर। तरुण राठौर| वैश्विक महामारी करोना संक्रमण में लॉक डाउन का पूरी तरह से पालन कराने व आम जनता की सेवा में लगी मंदसौर पुलिस इस महामारी के दौर में आम जनता के स्वास्थ को लेकर काफी सजग है । इसके लिए वे दिन रात सड़को पर टिके हुए। हमारी नगर की जनता इस खतरना वायरस की चपेट में आ जाए। इसके लिए वह नित्य नए तरीके आजमा रही है। उनके इस काम में नगर की जनता भी उनका खूब साथ दे रही है। इसी दौरान नगर के एक पुलिस कर्मी ने कोरोना वायरस से बचने की जनता अपील करते हुए गाना गाया है। जो इस समय सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जिसमें वह सहनाई लेकर गा रहे है।

पुलिस कर्मी लोगो से कह रहे है कि इस माहमारी के इस दौर मे हाथ नही मिला ना वरना ये वायरस आपको भी लग जना है। इसी लिए आप सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने आपको बचाना। इसी बीच वह मधुर ध्वनि देने के लिए सहनाई भी बजा रहे है। जिसकी धुन से ये गीत बहुत मधुर हो गया है। ये गीत गाने वाले पुलिस कर्मी का नाम जमनालाल गंधर्व है वे मंदसौर पुलिस लाइन थाने में पदस्थ है।

वहीं नगर में घूमने वाले लोग करोना संक्रमण को लेकर बेफिक्र नजर आ रहे है क्योंकि उन्हें घूमने के बाद घर जाने पर उन्हें संक्रमण का खतरा कम नजर आ रहा है। पुलिस के चल रहे संक्रमण को लेकर सजक प्रयासों से अब लोग राहत की सांस ले रहे है।लोगो की माने तो मंदसौर पुलिस की पहल राहत देने वाली है।जबकि इसके अलावा ऐसी व्यस्था कही नही दिखी अलबत्ता स्वस्थ महकमा भी इस तरह की  व्यस्था में पीछे है। जिला प्रशासन के  इन्ही प्रयासों के चलते जहाँ जिले की सीमाएँ पूरी तरह से लॉक है ।वही पुलिस की इस अनोखी सुरक्षा घेरे ने संक्रमण के खतरे से लोगो को बेखोफ किया है।यही वजह है कि अबतक के हेल्थ बुलेटेंन में जिले के अंदर कोई भी करोना पॉजिटिव नही पाया गया।जिला पूरी तरह से सुरक्षित है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews