मंदसौर के शामगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन, सामाजिक सेवा की पेश की मिसाल

इस शुभ अवसर पर सबसे पहले स्वामी विवेकानंद भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण और गुरुदेव के जयकारों के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। पढ़ें विस्तार से...
मंदसौर के शामगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन, सामाजिक सेवा की पेश की मिसाल

Mandsaur News : मंदसौर के शामगढ़ में आज परम पूज्य गुरुदेव श्री 108 प्रज्ञासागर जी महाराज के 52वें जन्मदिवस पर श्री प्रज्ञा भक्त मंडल एवं भारत विकास परिषद के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें 52 रक्तदाताओं ने हिस्सा लिया और जांच के बाद 37 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस शुभ अवसर पर सबसे पहले स्वामी विवेकानंद भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण और गुरुदेव के जयकारों के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। बता दें कि मंदसौर ब्लड बैंक से राम गोपाल पाटीदार, संदीप, ललित और उनकी टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य किया।

ये लोग रहे उपस्थित

इस दौरान परिषद के अध्यक्ष महेश मंदलीया, सचिव पलाश चौधरी, मुकेश दानगढ़, मोहित जैन, सुरेश रतनावत, रमेश मेहता, नरेंद्र चौधरी, अर्पित जैन, मोहित जैन, जितेद्र जैन, महेश पोरवाल, मनोज जैन, जयप्रकाश पाटीदार, सुभद्रा जैन, मधु जैन, राजेश जैन, मनोज जैन, गोपाल कलरा, कैलाश भावसार, शरद मेहता, संजय चौधरी सहित कई प्रज्ञा भक्त मंडल और परिषद के सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही सामाजिक सेवा की मिसाल पेश की।

इन्होंने किया रक्तदान

वहीं, मौके पर आयोजित शिविर में मोहित जैन, गोपाल बैरागी, ईश्वर राठौर, अर्पित जैन, राकेश धनोतिया, पंकज घढ़िया, अंकित संघवी, लाला वेद, गौरव भावसार, विशाल भावसार, डॉ. नवल वेद सहित अन्य कई रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

मंदसौर से राकेश धनोतिया की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews