Shamgarh News: खेत पर काम कर रही नाबालिग से दुष्कर्म, मामला दर्ज

khandwa news

शामगढ़, राकेश धनोतिया। मध्यप्रदेश (MP) के मंदसौर जिले (Mandsaur) के शामगढ़ (Shamgarh) में एक बार फिर शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक 16 वर्षीय नाबालिग को एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया। जिसके बाद नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें…MP Weather : मप्र में गुलाबी ठंड की दस्तक, 2 दिन बाद एक बार फिर बूंदाबादी के आसार

मिली जानकारी के अनुसार शामगढ़ थाना अंतर्गत बरखेड़ा नाके में बुधवार शाम करीब 5:00 बजे नाबालिक खेत पर काम कर रही थी। उसी वक्त नाबालिक को अकेला पाकर नहर परियोजना में काम कर रहे एक बिहारी मजदूर ने इस दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार युवती के पिता से बिहारी मजदूर के साथ सुबह कुछ कहासुनी हुई थी जिसके चलते ही मजदूर ने नाबालिक को अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार (Rape) किया। युवती को गंभीर अवस्था में शामगढ़ अस्पताल भर्ती कराया गया, जिसके बाद युवती के परिजनों ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। वहीं नाबालिक की शिकायत पर शामगढ़ पुलिस ने 307, 376 एवं पास्को एक्ट में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews