सटोरिए शरद जैन का बधाई पोस्टर बना जनचर्चा का विषय

सटोरिए शरद जैन का बधाई पोस्टर बना जनचर्चा का विषय

मंदसौर। तरुण राठौर| शिवराज के मंत्री मंडल के विस्तार के बाद से ही क्षेत्र में राजनीतिक गति विधियां तेज हो गई है। क्योंकि 15 वर्ष बाद क्षेत्र को 3 मंत्री मिले है। जिसके बाद से ही मंत्रियों के समर्थकों में पोस्टर बाजी शुरू हो गई है। इस पोस्टर बाजी में मल्हारगढ़ के विधायक जगदीश देवड़ा सबसे आगे है। क्योंकि हर कोई कार्यकर्ता इस पोस्टर बाजी में अपने आपको मंत्री का खास बताने में जुड़े है। ऐसे में एक नया मामला देखने में सामने आया है। जिसमें संजीत के नगर अध्यक्ष शरद जैन के पोस्टर नगर के चौराहे चौराहे पर लगे है । जिसपर सट्टेबाजी , घोड़ीदान व जमीन विवाद जैसे कई मामले चितौड़गढ़ सहित मन्दसौर में दर्ज है। जो मंत्री जी काफी करीबी माना जाता है। जिसकी वजह से कई बार जगदीश देवड़ा का नाम मामलों में आया है। लेकिन इनसब के बाद भी सटोरिए शरद जैन ने मंत्री के रसूक का फायदा उठाने के लिए जिले भर में बधाई के बड़े पोस्टर लगाए है। जो इस समय चर्चा का विषय है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews