
Mandsaur News : मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां Yes बैंक में नकली नोट जमा कराने का मामला सामने आया है। जिसके बाद ब्रांच मैनेजर रवि ने शहर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। मिली जानकारी के अनुसार, रुपयों की गड्डी के बीच 4 से अधिक नोट नकली निकले। वहीं, पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच में जुटी पुलिस
दरअसल, मामला स्टेशन रोड स्थित Yes बैंक का है, जहां न्यू बुद्धा स्पा सेंटर के संचालक शुभम बैंक में रुपए जमा करवाए थे। जिसके बाद मशीन में जांच के दौरान पांच सौ रूपए के 6 नकली नोट मिले। तभी मैनेजर ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल, पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि स्पा सेंटर संचालक के पास नकली नोट कहां से आए।
मंदसौर से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

