1300 साल पुराने कुबेर मंदिर पर लगा भक्तों का जमावड़ा, धनतेरस पर विशेष पूजन

1300 साल पुराने कुबेर मंदिर पर लगा भक्तों का जमावड़ा, धनतेरस पर विशेष पूजन

मंदसौर। मंदसौर में प्राचीन कुबेर मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी है। मन्दसौर के खिलचीपुरा में कुबेर भगवान का यह एकमात्र मंदिर है जिसमें कुबेर भगवान शिव के साथ विराजमान है। इतिहासकारों के अनुसार यह मंदिर मराठा शासकों ने बनवाया था जबकि किवदंती है कि यह मंदिर देवताओं के सेवक व्यक्तियों द्वारा उड़ा कर लाया गया था। धनतेरस के मौके पर यहां पर सूर्योदय से पहले ही भक्तों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई है कुबेर भगवान को पूजने कार्य विशेष दिन होता है धनत्रयोदशी भी इस पर्व को कहते हैं धनतेरस पर भगवान कुबेर को पूजने और आराधना करने से धन संबंधी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews