मंदसौर में सिसौदिया समर्थक धरने पर बैठे,सोशल मीडिया पर चेतावनी- “उपचुनाव पर भारी न पड़े फैसला”

मंदसौर में सिसौदिया समर्थक धरने पर बैठे,सोशल मीडिया पर चेतावनी- “उपचुनाव पर भारी न पड़े फैसला”

मंदसौर/तरूण राठौड़

शिवराज सरकार के बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार के बाद प्रदेश में फिर सियासी माहौल गर्मा गया है। सिंधिया खेमे को अधिक तवज्जो मिलने से कई बीजेपी कार्यकर्ताओं में न सिर्फ नाराजगी है बल्कि वो अपना विरोध साफ तौर पर जाहिर भी कर रहे हैं।

मंदसौर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार के विधायक रह चुके यशपाल सिंह सिसौदिया को मंत्रिमंडल में स्थान न मिलने पर उनके समर्थकों ने शहर के ह्रदय स्थल घंटाघर पर धरना प्रदर्शन किया। यही नहीं कई समर्थकों ने सोशल मीडिया पर भी विरोध किया है और चेतावनी दी कि उनकी उपेक्षा करना कहीं बीजेपी को उपचुनाव में भारी न पड़ जाए क्योंकि सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में राजपूत समाज की जनसंख्या अच्छी है और विधायक का सुवासरा क्षेत्र में काफी प्रभाव है। ऐसे में उनकी अनदेखी करना भाजपा के लिए धर्म संकट खड़ा कर सकता है। बता दें कि हरदीप सिंह से पहले ही विधानसभा क्षेत्र की जनता नाराज चल रही है। यही नहीं पहले ही भाजपा में द्वंद चल रहा है ऊपर से विधायक सिसोदिया की अनदेखी करना चुनाव में भाजपा के लिए शुभसंकेत नहीं है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews