विधायक ने सीएम को पत्र लिखा, प्रदेश की सभी जिम में महिला ट्रेनर रखने की मांग

विधायक ने सीएम को पत्र लिखा, प्रदेश की सभी जिम में महिला ट्रेनर रखने की मांग

मंदसौर,तरुण राठौड़

मंदसौर से बीजेपी विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखकर मांग की है कि प्रदेश में संचालित सभी जिम सेंटर्स में महिलाओं को ट्रेन करने के लिए महिला प्रशिक्षक रखना अनिवार्य किया जाए। अपने पत्र में उन्होने लिखा है कि हाल ही में एक महिला का अपने जिम ट्रेनर के साथ प्रेम प्रसंग के बाद महिला के पति ने फांंसी लगा ली थी। इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए उन्होने महिलाओं को प्रशिक्षण देने के लिए महिला प्रशिक्षक को अनिवार्य करने के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा हर 7 दिन की रिकार्डिंग संबंधित थाने में जमा कराने की मांग को लेकर पत्र लिखा है।

बता दें कि 30 जुलाई को मंदसौर में एक जिम ट्रेनर के साथ कथित अवैध संबंधों के चलते महिला के पति ने खुदकुशी कर ली थी, जिसके बाद शहर में हड़कंप मच गया था। इसी को लेकर अब विधायक ने सीएम को पत्र लिखकर जिम में महिला प्रशिक्षकों की नियुक्ति की मांग की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews