मंदसौर जिले के दलावदा गांव में तीन बच्चियां तालाब में डूबीं, मौत

khandwa news

मंदसौर, राकेश धनोतिया। मंदसौर (Mandsaur) जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के दलावदा गांव में एक तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई है, तीनों की उम्र 12 से 15 साल के बीच में है और तीनों आपस में बहने हैं, इसमें दो सगी बहनों है।

यह भी पढ़े…सरकार पर गलत आंकड़े पेश करने का आरोप, ओबीसी वर्ग ने दी आंदोलन की चेतावनी

आपको बता दें कि दलावदा गांव की रहने वाली 12 से 15 साल की बच्चियां आरती (15) पुत्री प्रकाश कुशवाहा, उसकी छोटी बहन गायत्री उर्फ सोना (13) और राधा उर्फ विद्या (14) पुत्री लाला राम कुशवाहा बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि बच्चियां खेलते-खेलते तालाब पर नहाने चली गई थी। तीनों तालाब में नहा रही थीं, तभी हादसा हो गया। और फिर तीनों बच्चियों की तालाब में डूबने की सूचना मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से तीन बच्चियों को तालाब से बाहर निकाला तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। तीन मासूम बच्चियों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम करवाया है। पीएम के बाद उनके शव स्वजनों को सौपे जाएंगे।

[dgv_vimeo_video id=”708166380″]

यह भी पढ़े…FCI Recruitment 2022: 8वीं-10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, 4710 पदों पर निकली भर्ती, जाने डिटेल्स

हादसे के बाद क्षेत्र के विधायक और सीएम, मंत्री चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि, जिस परिवार में हादसा हुआ है उनके परिजनों को हर संभव मदद दी जाए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews