
मन्दसौर। तरुण राठौर| बुधवार को भानपुरा के एक मकान में अचानक से गैस की टंकी के ऊपर का रैगुलैटर फट गया। घटना में तीन व्यक्ति झुलस गए। जिन्हें गंभीर अवस्था में भानपुरा अस्पताल लेकर आया गया।
पुलिस ने बताया कि रामपुरा रोड पर स्थित छतरी के पास एक मकान में अचानक से गैस की टंकी के ऊपर का रैगुलैटर फट गया। इस घटना विनोद पिता पुरालाल बारेठ 28 वर्ष , तूफान सिंह पिता मुरली सिंह 30 वर्ष, हंशाकुवर पिता यशवंत सिंह 24 वर्ष आग की चपेट मे आ गए। जिसके चलते व पूरी तरह घायल हो गये । वहीं सूचना मिलने पर भानपुरा की 108 एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को लेकर भानपुरा अस्पताल मे भर्ती करवाया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

