मंदसौर के तीन विद्यार्थी मेरिट लिस्ट में, दो ने पाया प्रथम स्थान

मंदसौर के तीन विद्यार्थी मेरिट लिस्ट में, दो ने पाया प्रथम स्थान

मंदसौर/तरूण राठौड़

कोरोना काल के प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा में मन्दसौर के तीन छात्र ने मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया है। इनमें दो विद्यार्थी प्रथम स्थान पर और एक द्वितीय स्थान पर रहे हैं। ये छात्र व छात्राएं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 मन्दसौर में अध्ययन करते हैं। प्रिया पिता शंभूलाल राठौड़ और रिंकू पिता मुकेश बाथरा ने विज्ञान संकाय के गणित विषय की प्रावीण्य सूची में 500 में से 495 अंक हासिल किया है और दोनों ने ही पहला स्थान पाया है। वहीं हरीश पिता जगदीश कारपेंटर ने गणित में 500 में से 491 अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

प्रिया मल्हारगढ़ के ग्राम कनघट्टी में रहती है जबकि रिंकू बाथरा मन्दसौर के जनकुपुरा में नाना नानी के पास रहकर पढ़ाई करती है। तीनों छात्र ने कड़ी मेहनत और लगन से रोजाना 4 से 5 घंटे पढ़ाई कर सफलता प्राप्त की है। छात्रा रिंकू आगे कॉम्पिटिशन के एग्जाम देकर आईआईएस बनना चाहती है तो प्रिया राठौड़ भी यूपीएससी फाइट कर अफसर बनना चाहती है। तीनों छात्र छात्राओं ने इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षक और परिजनों को दिया है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews