दो युवकों ने अपनी प्रेमिकाओं को शराब में जहर मिलाकर पिलाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो युवकों ने अपनी प्रेमिकाओं को शराब में जहर मिलाकर पिलाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर, राकेश धनोतिया। गरोठ के गांधीसागर थाना अर्न्तगत धावद गांव में दो महिलाओं की संदेहास्पद मौत का राज खुला तो सभी हैरान रह गए। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि दो प्रेमियों ने शराब में जहर मिलाकर अपनी-अपनी प्रेमिकाओं को पिला दी जिससे दोनों महिलाओं की मौत हो गई।

इस घटना में एक महिला की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरी महिला ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। मामला संधिग्ध पाया जाने पर पुलिस ने दशरथ गुर्जर एवं भोनिराम भील से पूछताछ की तो खुलासा हुआ की दोनों महिलाओ के दशरथ गुर्जर एवं भोनिराम से प्रेम सम्बंध थे। लेकिन बाद में दोनों युवक महिलाओं से परेशान हो गए और उनसे पीछा छुड़ाने को लेकर ये साजिश रची। आरोपियों ने शराब में जहर मिलाकर पिलाने की बात कबूल की है। गांधीसागर पुलिस द्वारा इस अन्धे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए दोनों आरोपी दशरथ एवं भोनिराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews