Mandsaur News: अमृत यात्रा के तहत सांसद सुधीर गुप्ता ने सुवासरा विधानसभा का किया दौरा, पढ़ें पूरी खबर

Mandsaur News: अमृत यात्रा के तहत सांसद सुधीर गुप्ता ने सुवासरा विधानसभा का किया दौरा, पढ़ें पूरी खबर

MP Sudhir Gupta Visited Suwasra Assembly Of Mandsaur : मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने जमीनी स्तर पर जाकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। हर विधानसभा में रैली, दौरा, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में मंदसौर जिले के सांसद सुधीर गुप्ता ने अमृत यात्रा के तहत सुवासरा विधानसभा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम सेमलिया रानी, काचरिया जाट, चिकला, फतेहपुर चिकली एवं करणपुरा में ग्रामीणों से भेंट कर चर्चा की। साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

मोदी सरकार ने गरीबों के आवास का सपना किया पूरा- गुप्ता

सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार किसान, महिला सशक्तिकरण एवं गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पहले महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत, धुएं से मुक्ति दिलाई फिर जो महिला दो-दो किलोमीटर दूर से पानी लाती थी आज अपने घर पर ही पानी उपलब्ध हो रहा है। गरीबों के सिर पर छत नहीं थी लेकिन आज उनके पास पीएम आवास योजना के तहत घर भी है। कांग्रेस सरकार ने उनकी इस व्यथा को कभी नहीं सुनी लेकिन मोदी सरकार ने आते ही गरीबों के आवास का सपना पूरा किया।

सिंचाई योजना पर हो रहा कार्य

किसानों को आधुनिक सुविधाएं देने के साथ ही किसानों की आय को बढ़ाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। आज पीएम किसान स्वनिधि योजना के तहत, किसानों को 6 हजार रूपए मोदी सरकार दे रही है। वहीं, 4 हजार रूपए शिवराज सरकार दे रही है। किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिले इसलिए क्षेत्र में दो बड़ी सिंचाई योजनाओं सुवासरा-शामगढ़ एवं कयामपुर सिंचाई योजना पर कार्य हो रहा है। बीते 10 सालों में देश ने विकास की जो रफतार पकड़ी है उसके पीछे मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हाथ है।

ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय पाटीदार, मंडल अध्यक्ष ओपी परमार, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुनाथसिंह, भगवतीलाल सुरावत, जनपद सदस्य सुरेन्द्रसिंह, महामंत्री लाभचंद्र सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष नटवर सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सांसद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाए।

मंदसौर से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews