मंदसौर जिला प्रशासन की अनूठी पहल, 5 पेड़ों को एक से दूसरी जगह किया शिफ्ट

मंदसौर जिला प्रशासन की अनूठी पहल, 5 पेड़ों को एक से दूसरी जगह किया शिफ्ट

मंदसौर, डेस्क रिपोर्ट। पर्यावरण संवर्धन की दिशा में मंदसौर (Mamdsaur) जिला प्रशासन ने एक अनूठा और सराहनीय प्रयोग किया है। यहां पर पांच पेड़ों को एक जगह से निकाल कर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। प्रशासन का यह कदम क्या रंग लाता है यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन फिलहाल इसकी हर जगह सराहना की जा रही है।

पुराने जिला पंचायत भवन में लगे 5 पेड़ों को आज नए कलेक्ट्रेट भवन में शिफ्ट किया गया। एसडीएम बिहारी सिंह और तहसीलदार मुकेश सोनी की देखरेख में इन पांच पेड़ों को जेसीबी, पोकलेन और क्रेन की सहायता से सुरक्षित निकालकर नए कलेक्ट्रेट भवन पहुंचाया गया।

Must Read- जली खीर भी बन सकती है स्वादिष्ट और मजेदार, करें इन चीजों का उपयोग, जानें कैसे

कलेक्ट्रेट भवन में इन पेड़ों को लगाने के लिए पहले से गड्ढे खोदकर रखे गए थे। कार्यालय में मौजूद महिला कर्मचारियों ने यहां वृक्षों का पूजन किया उसके बाद इनका रोपण किया गया। पेड़ों को निकालकर शिफ्ट करने की ये प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू हुई थी जो शाम 6 बजे खत्म हुई।

नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में इन पुराने पेड़ों को तो वापस से लगाया ही गया इसके साथ अन्य पौधे भी रोपे गए। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान कलेक्टर गौतम सिंह, एसडीएम बिहारी सिंह, तहसीलदार मुकेश सोनी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews