World Environment Day: मंदसौर में भारत विकास परिषद द्वारा किया गया वृक्षारोपण, लोगों को दिया संदेश

World Environment Day: मंदसौर में भारत विकास परिषद द्वारा किया गया वृक्षारोपण, लोगों को दिया संदेश

World Environment Day : मंदसौर में भारत विकास परिषद के द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर पौधों को जल देकर वृक्षारोपण के लिए लोगो को प्रेरित किया। बता दें कि भारत विकास परिषद शाखा शामगढ़ विगत 15 वर्षों से शामगढ़ में वृक्षारोपण का वृहद कार्यक्रम चला रही है। परिषद के द्वारा रोपे गए पौधे धीरे-धीरे वृक्षों का रूप लेकर नगर की शोभा बढ़ा रहे हैं।

70 कार्यकर्ता भारत विकास परिषद के सदस्य

इससे पहले शामगढ़ में नवीन तहसील कार्यालय मेन रोड श्रीराम मंदिर से लेकर नायरा पेट्रोल पंप तक सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कई जगह रोपे गए पौधे आज वृक्षों का रूप लेकर छाया दे रहे हैं। जिसमें डॉ. अमित धनोतिया, मुकेश दानगढ़, अरुण कासट, मुकेश काला, अंकित यादव, विनोद काला, महेश मांदलिया, अर्पित जैन, राकेश धनोतिया, डॉ. महेश सेठिया, जयंत उपाध्याय, मनोज जैन, मुकेश जैन, पलाश चौधरी, अर्पित जैन, विजय चौधरी जैसे लगभग 70 कार्यकर्ता भारत विकास परिषद के सदस्य हैं।

बच्चे की तरह करते हैं सम्मान

वह हमेशा मात्र वृक्षारोपण करके इतिश्री नहीं करते हैं। सदैव उन पौधों का जब तक कि वह बड़े ना हो जाए उनका रखरखाव, संरक्षण एवं पालन- पोषण एक बच्चे की सम्मान करते हैं। उन्हें समय- समय पर पानी, खाद देकर वृक्ष रूप देने में मदद करते हैं। बता दें कि हर साल जुलाई से अगस्त महीने में भारत विकास परिषद वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाता है।

मंदसौर से राकेश धनोतिया की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews