गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए हत्यारा बना युवक, बुजुर्ग महिला का गला घोंट चुराए चांदी के जेवर

पाली में 13 साल पुरानी रंजिश में हुई अंधी हत्या का खुलासा

Mandsaur Crime News: मंदसौर में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए 75 साल की बुजुर्ग महिला की जान ले ली और उसके गहने चुरा लिए। चुराए गए गहनों को बेचकर इसने अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट भी दिया। हत्या के मामले में पुलिस ने युवक और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये पूरी घटना मंदसौर के अफजलपुर थाना क्षेत्र के कमालपुरा गांव में हुई है। यहां पर एक बुजुर्ग महिला को हत्या कर मौत के घाट उतार दिया गया था। महिला अकेली रहती थी और जब आसपास के लोगों ने 2 दिनों तक इसे नहीं देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। मामले की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव की शिनाख्त करने के बाद जांच शुरू की गई। लोगों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि 75 वर्षीय महिला के परिवार में एक पोता है जो मंदसौर में मजदूरी का काम करता है।

घटना की जांच में जुटी पुलिस ने वृद्धा के शरीर पर चोट के निशान देखे जिसके बाद यह तय हो गया कि हत्या को अंजाम दिया गया है। महिला के शरीर से 550 ग्राम के चांदी के कड़े और चेन भी गायब थी। यह देखते हुए पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वाड की मदद ली। जहां घटनास्थल से थोड़ी ही दूर पर शराब की बोतल और दो डिस्पोजल ग्लास हाथ लगे। इससे पुलिस को जांच में काफी सहायता मिली।

पुलिस को आरोपी का पता इसलिए भी लगा क्योंकि वह गांव से लापता चल रहा था। जानकारी लगते ही पुलिस ने 25 वर्षीय नागेश को ढूंढ कर हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बुजुर्गों की हत्या किए जाने की बात कबूल की। आरोपी ने बताया कि वो अपने दोस्त सुनील के साथ मिलकर पास के गांव में मजदूरी करता है। यहां पर उसका एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग है। उसने अपनी गर्लफ्रेंड को नए कपड़े और मोबाइल दिलाने का वादा किया था और इसी के लिए पैसों की जरूरत थी। यह दोनों जानते थे कि बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती है और उसके पास चांदी के जेवर है। इसी के चलते दोनों ने महिला की हत्या का प्लान बनाया।

दोनों कमालपुरा गांव पहुंचे और खेत में बैठकर शराब पीते हुए रात होने का इंतजार करने लगे। अंधेरा होने पर इन्होंने बुजुर्ग महिला का रस्सी से गला घोंटा और पैर में पहने 550 ग्राम चांदी के कड़े और 50 ग्राम की चांदी की चेन लेकर फरार हो गए। पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर जो डिस्पोजल और शराब की बोतल मिली थी उस पर फिंगरप्रिंट भी मैच कर रहे हैं। चोरी किया गया सामान पुलिस ने जब्त कर लिया है और दोनों आरोपी गिरफ्त में है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews