मंदसौर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित युवक ने घटना की शिकायत भी दर्ज कराई है, जिसके आधार पर कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कारवाई जारी है।
मंदसौर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Mandsaur News : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक घटना सामने आई है, जब युवक की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग मिलकर उसे बुरी तरह से पीट रहे हैं। केवल इतना ही नहीं, पीटने के साथ-साथ उन्होंने युवक के कपड़े को भी फाड़ दिया है। उसके बाद उसे नग्न अवस्था में भी मारा गया, जिससे युवक गंभीर रुप से घायल भी हुआ है। फिलहाल, जिला अस्पताल में उसे प्राथमिक उपचार दे दिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक को चोरी के आरोप में पकड़ा गया था। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई, लेकिन उसे खुद ही सजा देने से बजाए पुलिस के हवाले करना चाहिए था। भारत के कानून में इस तरह की तालिबानी सजा का प्रावधान नहीं है और ना ही कानून किसी को हाथ में लेने की जरूरत है। फिलहाल, पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी ने दी ये जानकारी

थाना प्रभारी संदीप सिंह का कहना है कि घटना कृषि उपज मंडी के पास की है। जब एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है जोकि कल दिन की घटना बताई जा रही है। जिसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। फिलहाल, पीड़ित युवक ने घटना की शिकायत भी दर्ज कराई है, जिसके आधार पर कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कारवाई जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”1012356272″]

मंदसौर, कमलेश सारड़ा

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews