WhatsApp पर आ रहे हैं 2 नए फीचर्स, बढ़ जाएगा चैटिंग का मजा, सुरक्षा पर भी नहीं होगा खतरा

WhatsApp पर आ रहे हैं 2 नए फीचर्स, बढ़ जाएगा चैटिंग का मजा, सुरक्षा पर भी नहीं होगा खतरा

मेटा के अंतर्गत आने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म WhatsApp पर अक्सर अपडेट्स आते रहते हैं। इस साल कई नए फीचर्स को भी लाने की तैयारी में जुटा है। इस लिस्ट में View Once टेक्स्ट फीचर और कॉन्टैक्ट नेम के जरिए ग्रुप को ढूँढने का फीचर भी शामिल हो चुका है। इनके आने से यूजर्स का अनुभव और भी ज्यादा मजेदार हो जाएगा। इतना ही इससे प्राइवसी का भी ख्याल रखा जाएगा।

View Once फीचर

व्यू वंस के तहत व्हाट्सएप्प यूजर्स केवल एक बार ही मैसेज को पढ़ पाएगा। वर्तमान में केवल ऐसा फीचर इमेज और मीडिया के लिए ही दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक एक नया बटन चैट बॉक्स में जोड़ा जाएगा। एक बार रिसीवर द्वारा मैसेज को देखते ही वो डिलीट हो जाएगा। सेंडर को यह भी पता चल जाएगा की मैसेज सीन हुआ है या नहीं, इसके लिए रीड रेसीप्ट टर्न ऑन करना होगा। फिलहाल, यह फीचर कुछ चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है।

कॉन्टैक्ट नेम के जरिए ढूंढ पाएंगे ग्रुप

WhatsApp पर एक और नया फीचर आने वाला है। इसकी टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है। WABetaInfo के मुताबिक यह नया फीचर डेस्कटॉप वर्ज़न होगा। जिसके तहत यूजर्स किसी कॉन्टैक्ट के नाम से ग्रुप को ढूंढ पाएंगे। इसे कुछ चुनिंदा डेस्कटॉप यूजर्स के लिए शुरू भी कर दिया गया है और बहुत जल्द अन्य के लिए भी आएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews