एप्पल का बड़ा प्लान, मार्केट में होगी पहले फोल्डेबल टैबलेट की एंट्री, जल्द शुरू होगा प्रॉडक्शन, पढ़ें पूरी खबर

apple ipad

Apple First Foldable Tablet: लंबे समय से एप्पल के फोल्डेबल आईफोन की चर्चा हो रही है। लेकिन अब मार्केट में मुड़ने वाले स्मार्टफोन की नहीं बल्कि टैबलेट की एंट्री होने वाली है। जी हाँ ब्रांड जल्द ही फोल्डेबल आईपैड का प्रॉडक्शन शुरू कर सकता है। Digitimes Asia के रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2024 से इसका निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।

स्मॉल स्केल में होगा प्रॉडक्शन

कहा जा रहा है कि एप्पल सबसे पहले फोल्डेबल आईपैड पर एक्सपेरिमेंट करेगा। स्मॉल-स्केल में निर्माण कार्य होगा। उसके बाद ही मार्केट में Foldable आईफोन लाएगा। हालांकि अब तक इस बारे में कंपनी ने कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

कार्बन फ़ाइबर का होगा इस्तेमाल-पिछली रिपोर्ट

एनलिस्ट Ming Chi Kuo के मुताबिक मुताबिक एप्पल के फोल्डेबल टैबलेट में कार्बन फ़ाइबर का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होनें जनवरी में यह भी कहा था कि ब्रांड के टैबलेट शिप्मन्ट में काफी ज्यादा गिरावट (करीब 10-15%) आई है।

इन कंपनियों द्वारा फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च

बता दें कि साउथ कोरियन ब्रांड सैमसंग काफी पहले फोल्डेबल के मार्केट में घुस चुका है। भारत समेत कई देशों में इसका बाजार भी काफी मजबूत है। इसके बीते 2 सालों में ओप्पो, मोटोरोला और Tecno भी अपने मुड़ने वाले स्मार्टफोन ला चुका है। अब वनप्लस ने भी OnePlus Open के साथ फोल्डेबल डिवाइसेस के मार्केट में उतर चुका है। हालांकि अब भी ये कंपनियां वर्तमान में केवल फोल्डेबल स्मार्टफोन तक ही सीमित हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews