आ रहा है Apple iPhone 17, जल्द होगा लॉन्च, फीचर्स और डिजाइन लीक, यहाँ जानें डिटेल 

आईफोन 17 के डिजाइन से जुड़ी अपडेट सामने आई है। इसमें गूगल पिक्सल 9 जैसा कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। अन्य कई जानकारी भी लीक हो चुकी है।
iphone 17

इस साल मोबाइल मार्केट में नए एप्पल iPhone 17 सीरीज की एंट्री हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्मार्टफोन सितंबर 2025 में लॉन्च हो सकता है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है।

लॉन्च से पहले ही आईफोन 17 से जुड़ी कई जानकारी लीक हो चुकी है। अब डिजाइन को लेकर बड़ी अपडेट आई है। टिप्सटर Majin Bu ने डिवाइस की तस्वीर साझा की है। जिसमें दो बैक पैनल देखने को मिलते हैं, इसे आईफोन 17 सीरीज का बैक डिजाइन बताया जा रहा है। इसका कैमरा मॉड्यूल काफी हद्द तक गूगल पिक्सल-9 सीरीज फोन जैसा दिखता है। कुछ लोगों का कहना है कि यह आईफोन 16E है।

iPhone 17 Air होगा सबसे स्लिम डिवाइस

पिछली रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल आईफोन 17 एयर ला सकता है, जो मार्केट में सैमसंग गैलक्सी S25 स्लिम को टक्कर देगा। इसकी थिकनेस 5.5mm हो सकती है। यदि ऐसा होता है यह इस साल एप्पल का सबसे स्लिम डिवाइस होगा।

आईफोन 17 से जुड़ी अन्य कहा बातें

रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 17 48 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा के साथ आ सकता है। प्रो और प्रो मैक्स मॉडल में 5x ऑप्टिकल ज़ूम मिल सकता है। फ्रंट में 24 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलने की संभावना जताई जा रही है। डिवाइस A18 या A19 चिपसेट से लैस होगा। यह ई-सिम कनेक्टिविटी सपोर्ट कर सकता है। 8जीबी रैम से लैस होगा। एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews