वनप्लस 12 को टक्कर देने आ रहा है Asus Zenfone 11 Ultra, पावरफुल प्रोसेसर से होगा लैस, जल्द होगा लॉन्च, जानें कुछ बात बातें

asus zenfone 11 ultra

Asus Zenfone 11 Ultra: आसुस अपने गेमिंग स्माटफोन के लिए प्रसिद्ध है। ग्लोबल मार्केट में जल्द ही आसुस जेनफोन 11 अल्ट्रा की एंट्री होने वाली है। डिवाइस को इससे पहले कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है। जिसके जरिए फीचर्स फीचर्स लीक हो चुके हैं। इस साल लॉन्च होने वाला यह Zenfone सीरीज का पहला स्मार्टफोन है।

प्रोसेसर और बैटरी के बारे में जानें

हालिया रिपोर्ट की माने तो डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस होगा। गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक डिवाइस का मॉडल नंबर AI2421 है। सिंगल कोर स्कोर 2226 और मल्टी कोर स्कोर 6949 है। लिस्टिंग के मुताबिक स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर आधारित होगा। इसमें 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

ऐसा होगा फोन का डिजाइन

स्मार्टफोन के पांच कलर ऑप्शन मार्केट में उपलब्ध हो सकते हैं, जिसमें ब्लू, ग्रीन, ब्लैक, ऑरेंज और लाइट ग्रे शामिल हैं। यह 6.78 इंच अमोलेड डिस्पले के साथ आ सकता है। इसका डिजाइन Asus ROG 8 Pro पर आधारित होगा। डिवाइस से जुड़ी कोई भी आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है।

स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य जानकारी

अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल IMX890 प्राइमेरी कैमरा गिंबल OIS सपोर्ट के साथ मिल सकता है। में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। कहा जा रहा है कि Asus Zenfone 11 Ultra मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा और वनप्लस 12 को टक्कर दे सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews