जल्द आ रहा है ASUS Zenfone 9, मिल रहे हैं वॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स, लॉन्चिंग डेट कर लें नोट

जल्द आ रहा है ASUS Zenfone 9, मिल रहे हैं वॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स, लॉन्चिंग डेट कर लें नोट

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। प्रसिद्ध गैजेट कंपनी ASUS अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए तैयार है। बहुत जल्द इस महीने ASUS Zenfone 9 लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इसकी तारीख भी कन्फर्म कर दी है और बस यूजर्स को कुछ दिनों का ही इंतजार करना होगा। 29 जुलाई 2022 को रात 9 बजे यह स्मार्टफोन गोलबल मार्केट में एंट्री लेगा जो कई बेहतरीन स्मार्टफोन को भी टक्कर दे सकता है।

यह भी पढ़े… Honor X40i की हो चुकी है मोबाइल मार्केट में एंट्री, डिजाइन इतना अच्छा की खो बैठेंगे आप अपना दिल, जानें

हाल ही एक वेबसाईट पर ASUS Zenfone 9 का वीडियो गलती से जारी हो था, इस वीडियो ने कई फीचर्स का खुलासा कर दिया। अब इस स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो ASUS का यह स्मार्टफोन दिखने में काफी आकर्षक है, बैक में डुअल रियर कैमरा सेटआप है। दायें साइड में फिंगरप्रिन्ट सेंसर। कहा जा रहा है की स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 प्रोसेसर के साथ आएगा।

इसमें वॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन जैसी सुविधा भी दी जाएगी। साथ ही इसमें 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज उपलब्ध हो सकता है। वहीं कैमरा की बात करें तो बैक में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा उपलब्ध हो सकता है और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा होने की संभावना है। 4,300mAh की बैटरी अच्छा अनुभव दे सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews