Infinix Zero 5G 2023 की आकर्षक डिजाइन और फीचर्स बनाएंगे दीवाना, कीमत का हुआ खुलासा, जल्द मचाएगा भारत में धमाल

Infinix Zero 5G 2023 की आकर्षक डिजाइन और फीचर्स बनाएंगे दीवाना, कीमत का हुआ खुलासा, जल्द मचाएगा भारत में धमाल

Upcoming Smartphone: बहुत जल्द भारत में इंफीनिक्स अपने शानदार और किफायती स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है। Infinix Zero 5G 2023 अब भारत में भी दस्तक दे सकता है। जानकारी के लिए बता दें यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जिसमें Dimensity 1080 चिपसेट दिया गया है। इस हैंडसेट के फीचर्स का खुलासा बहुत पहले ही हो चुका है अब कीमत भी सामने आ चुकी है। हालांकि कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसके लॉन्च को हरी झंडी दिखा दी है।

इंफीनिक्स ज़ीरो 5जी में 8जीबी रैम और 256जीबी इन्टर्नल स्टोरेज के साथ 5जीबी तक एक्सटेन्डेड रैम भी मिलता है। यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्मार्टफोन की कीमत 239 डॉलर (करीब 19500 रुपये) तक हो सकती है।

Infinix Zero 5G में 6.78 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ 120Hz मिलता है। बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल मैक्रो मॉड्यूल और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर एलईडी फ्लैशलाइट के साथ दिया गया है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। इंफीनिक्स ज़ीरो 5जी के तीन कलर वेरिएन्ट मार्केट में उपलब्ध हो सकते हैं। जिसमें सब्मरीन ब्लैक, पर्ली व्हाइट और कोरल ऑरेंज शामिल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews