दमदार कैमरा के साथ आते हैं ये 5 स्मार्टफोन, फोटोग्राफी के लिए बेस्ट, कीमत 20 हजार से कम, यहाँ देखें लिस्ट

Best Camera Smartphones Below Rs.20000

Best Camera Smartphones Below Rs.20000: आज के दौर में लोग अपने हर पल को कैमरे में कैद करना चाहते हैं। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कई लोगों के कमाई का जरिया बन चुका है। मार्केट में कई ऐसे स्मार्टफोन या चुके हैं जो आपको DSLR का मजा भी दे सकते हैं। कई लोगों को ऐसे स्मार्टफोन की तलाश होती है जो बेहतरीन कैमरा और किफायती कीमत में मिलता है। यहाँ ऐसे ही कुछ फोन के बारे में बताया गया है जिसमें बेहतरीन कैमरा मिलता है और कीमत 20,000 रुपये से कम होती है। इस लिस्ट में सैमसंग, शाओमी, वनप्लस और अन्य कंपनियां शामिल हैं-

सैमसंग गैलक्सी M34

सैमसंग का यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा के साथ आता है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। इसे स्नैपड्रैगन Exynos 1280 से लैस किया गया है। साथ में 6000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसकी कीमत 18,499 रुपये है।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G

यह स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल सेकन्डेरी और 2 मेगापिक्सल टर्शीएरी कैमरा के साथ आता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। इसकी कीमत 19,999 रुपये है।

Xiaomi Redmi Note 13

यह हाल ही में लॉन्च हुआ है। स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मिलता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सकल सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। इसकी कीमत 17,999 रुपये है।

Realme 11

यह 5जी स्मार्टफोन भी पावरफुल कैमरा के साथ आता है। इसे 108 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकन्डेरी कैमरा से लैस किया गया है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। इसकी कीमत 17,490 रुपये है।

Lava Agni 2 5G

इस लिस्ट में लावा अग्नि 2 5जी को भी शामिल किया गया है। स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है, इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल, 2 मेगापिक्सल मैक्रो और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन की कीमत 19,999 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews