ये हैं 10 हजार रुपये से कम कीमत में मिलने वाले 5 बेस्ट और लेटेस्ट स्मार्टफोन्स, फीचर्स भी हैं शानदार, देखें लिस्ट

ये हैं 10 हजार रुपये से कम कीमत में मिलने वाले 5 बेस्ट और लेटेस्ट स्मार्टफोन्स, फीचर्स भी हैं शानदार, देखें लिस्ट

Best Smartphones Under 10000: यदि आप भी सस्ता और अच्छा स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम आ सकती है। हम आपको ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बताने में जा रहे हैं जिनकी कीमत 10000 रुपये से भी कम है। इतना ही नहीं इनके फीचर्स भी काफी कमाल के हैं। ये डिवाइसेज बेहतरीन फंक्शन और अच्छे-खासे प्रोसेसर के साथ आता है। जो आपके पैसे के वैल्यू को भी को बचाएगा

Realme C33

यह चाइनीज कंपनी रियलमी के बजट स्मार्टफोन में से एक है। जिसकी कीमत 9,071 रुपये है। कमर्शियल वेबसाईट Amazon से आप इसकी खरीददारी कर सकते हैं। इस फोन को Unisoc T612 से लैसकिया गया  है। इसे सितंबर 2022 में लॉन्च किया गया था। डिवाइस में 3जीबी रैम, डुअल कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी मिलती है। साथ ही 6.5 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है।

Realme Narzo 30A

यह भी रियलमी के बजट स्मार्टफोन में से एक है। मात्र 9,850 रुपये में इसे खरीदा जा सकता है। नारजो 30ए को मीडियाटेक हेलिओ जी85 से लैस किया गया है, इसके साथ 3जीबी रैम भी मिलता है। डुअल रियर कैमरा सेटअप और 6000mAh की बैटरी के साथ यह आपके के लिया अच्छा ऑप्शन बन सकता है।

Redmi 9A Sport

रेडमी 9ए सपोर्ट कोरल ग्रीन की कीमत 6,499 रुपये है। यह कंपनी के चिप और बेस्ट स्मार्टफोन्स में से एक है। स्मार्टफोन में 2जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हेलिओ जी25 ऑक्टा कोर प्रोसेसर 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ मिलता है।

Infinix Hot 12 Play

इंफीनिक्स हॉट 12 प्ले सस्ते आउए शानदार स्मार्टफोन में से एक है। इसकी कीमत मात्र 8,699 रुपये है। इसकी लॉन्चिंग मई 2022 में हुआ था। डिवाइस में 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज मिलता है। साथ ही इसे UNISOC T610 SoC से लैस किया गया है। जो डुअल रियर कैमरा सेटअप, 6000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

Tecno Spark 8 Pro

टेक्नो स्पार्क 8 प्रो कंपनी के बजट स्मार्टफोन में से एक है, जिसकी कीमत 8,000 रुपये है। स्मार्टफोन में 6.8 इंच एलसीडी डिस्प्ले पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। इसे मीडिया टेक हेलिओ जी85 से लैस किया गया है। डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा स्मार्टफोन, 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews