आ रहा है नया बजट-फ्रेंडली iPhone, कीमत-फीचर्स लीक, आईफोन 16 जैसा होगा डिजाइन, जल्द होगा लॉन्च, यहाँ जानें डिटेल

iPhone SE 4 को लेकर नई अपडेट सामने आई है। यह आईफोन 16 जैसे डिजाइन के साथ लॉन्च हो सकता है।
iPhone SE 4

Apple Budget Friendly iPhone: आईफोन एसई सीरीज कंपनी का बजट फ़्रेंडली आईफोन लाइनअप है। फिलहाल, एप्पल “iPhone SE 4” पर काम कर रहा है। डिवाइस जल्द ही मार्केट में एंट्री ले सकती है। इसकी चर्चा लंबे समय से हो रही है। हैंडसेट को लेकर नई अपडेट आई है। डिजाइन, कीमत और लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा हो चुका है।

कैसा होगा डिजाइन?

रिपोर्ट की माने तो आईफोन एसई 4 का बैक डिजाइन आईफोन 16 जैसा हो सकता है। इसमें डुअल रियर कैमरा वर्टिकल अरैन्ज्मेंट के साथ मिल सकता है। हालांकि इससे पहले CAD रेंडर्स की रिपोर्ट की के मुताबिक फोन में सिंगल रियर कैमरा मिलने की बात कही गई थी। डुअल रियर कैमरा SE सीरीज के लिए खास है। अब तक लाइनअप के मॉडल्स में एक सिंगल लेंस देखा गया है। इसमें लॉ लाइट परफॉरमेंस या टेलीफोटो मिलने की संभावना है। वहीं इसका फ्रंट नोच और फेस आईडी पिछले मॉडल जैसा ही होगा।

iphone

डिस्प्ले और कैमरा

आइस यूनिवर्स की रिपोर्ट के मुताबिक iPhone SE 4 के रियर कैमरा सिस्टम में 48 मेगापिक्सल में कैमरा मिल सकता है। स्क्रीन साइज़ 6.06 और डिस्प्ले साइज़ 4.7 इंच हो सकता है। 90 Hz या 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।

प्रोसेसर और स्टोरेज

प्रोसेसर की बात करें तो स्मार्टफोन एप्पल के A18 Bionic चिपसेट से लैस होगा। 6जीबी या 8जीबी LPDDR5 रैम मिल सकता है। यह साइड एल्युमिनियम फ्रेम के साथ आ सकता है। टच आईडी, होम बटन, चंकी बेज़ेल्स को कंपनी हटा सकती है।

लॉन्च और संभावित कीमत

लीक के मुताबिक आईफोन SE 4 मार्केट में अगले साल मार्च और मई के बीच लॉन्च हो सकता है। वहीं इसकी कीमत 499 डॉलर से 549 डॉलर (41, 788 रुपए से 45, 967 रुपए) के बीच होने की आशंका है। कंपनी ने डिवाइस को लेकर कोई भी अधिकारी घोषणा नहीं की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews