CMF Phone 1: नथिंग का सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, डिजाइन बना देगा दीवाना, शानदार फीचर्स, इतनी है कीमत, जानें डिटेल

Nothing CMF Phone 1 इंडियन मार्केट में एंट्री ले चुका है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर इसकी सेल 12 जुलाई से शुरू होगी।
nothing cmf phone 1

CMF Phone 1: नथिंग सब-ब्रांड सीएमएफ का का पहला स्मार्टफोन “सीएमएफ फोन 1” लॉन्च हो चुका है। जिसकी शुरुआती कीमत 16000 रुपये है। यह यूनिक डिजाइन के साथ आता है। यूजर्स बैक कवर को आसानी से बदल सकते हैं। भारतीय बाजार में फोन के तीन कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे, जिसमें ब्लैक, लाइट ग्रीन, ब्लू और ऑरेंज शामिल है। डिवाइस लंबे समय से अपनी डिजाइन और कीमत को लेकर सुर्खियों में है। यह Nothing का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है।

nothing cmf phone 1

उपलब्धता और कीमत

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर Nothing CMF Phone 1 की सेल 12 जुलाई से शुरू होगी। इसे सीएमएफ इंडिया और रीटेल शॉप में भी खरीदा जा सकता है। यह अलग-अलग एक्सेसरीज़ के साथ आता है। Case की कीमत 1499 रुपये और स्टैन्ड की कीमत 799 रुपये है। पहली सेल में 1000 रुपये के डिस्काउंट के साथ ग्राहक बेस मॉडल (6जीबी+128जीबी) को 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जिसकी असली कीमत 15,999 रुपये है। 17,999 रुपये के टॉप मॉडल (8जीबी+128जीबी) को 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

nothing cmf phone 1

प्रोसेसर और डिस्प्ले

डिवाइस को MediaTek Dimensity 7300 5G SoC से लैस किया गया है। जो यूजर्स को क्लियर और स्मूद अनुभव दे सकता है। यह 6.7 इंच फुल एचडी प्लस AMOLED LTPS डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 395 पिक्सल डेन्सिटी, 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। नथिंग सीएमएफ फोन 1 रैम बूस्टर फीचर्स के साथ आता है।

nothing cmf phone 1

बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट

कंपनी ने फोन को 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस किया है। साथ में 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। डिवाइस 20 मिनट में 50% चार्ज हो सकता है।

कैमरा और अन्य फीचर्स 

नथिंग का नया स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल सोनी सेंसर प्राइमेरी कैमरा के साथ आता है। साथ में इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन और 2x ज़ूम पोर्ट्रेट सेंसर मिलता है। जिसके अलावा 2 मेगापिक्सल सेकन्डेरी कैमरा भी दिया गया है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलता है।

nothing cmf phone 1

गंदगी और पानी से बचाने के लिए फोन में आईपी52 रेटिंग मिलता है। साथ में वाईफाई 6, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। 256जीबी इनबिल्ड स्टोरेज को 2टीबी तक एक्सपैंड किया जा सकता है। ऑप्टिकल इन डिस्प्ले सेंसर प्रमाणीकरण के लिए मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews