Moto Edge 40 Pro के फीचर्स और कीमत से पर्दा, मिलेगा 60MP का सेल्फ़ी कैमरा, जल्द होगा लॉन्च

Moto Edge 40 Pro के फीचर्स और कीमत से पर्दा, मिलेगा 60MP का सेल्फ़ी कैमरा, जल्द होगा लॉन्च

Upcoming Smartphone: मोटरोला अपने नए स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट और भारत में बहुत जल्द लॉन्च करने वाला है। जिसका नाम Moto Edge 40 Pro है। पहले ही यह चीन में मोटो एक्स40 के नाम से लॉन्च हो चुका है। अब तक फोन को कई सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर देखा जा चुका है। अब इसके डिजाइन का खुलासा भी हो चुका है। स्मार्टफोन दो कलर वेरिएन्ट में उपलब्ध होगा, जिसमें ब्लैक और ब्लू शामिल है। हालांकि अब तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि इसकी डिजाइन मोटो एक्स40 की तरह होगी या उससे अलग। इंटरनेट पर इसकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

रिपोर्ट की माने तो मोटो एज 40 प्रो स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस होगा। साथ ही में इसमें 15W की वायरलेस चार्जिंग और 120W की वायर्ड चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही 46000mAh की बैटरी मिलेगी। इसमें 6.67 इंच Curved OLED डिस्प्ले फुल एचडी प्लस रिजोल्यूशन 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। यह एंड्रॉयड 13 पर आधारित होगा।

अन्य फीचर्स की बात करें तो मोटोरोला का नया स्मार्टफोन 12जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल वाइड यूनिट और 12 मेगापिक्सक का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। वहीं फ्रंट में 60 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है। अब बात स्मार्टफोन के कीमत की करें तो यह 75,334 रुपये में उपलब्ध हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews