Apple iPhone 15 Ultra के फीचर्स का खुलासा, मिलेगा दो फ्रंट कैमरा, ऐसे करेगा काम, जानें यहाँ

Apple iPhone 15 Ultra के फीचर्स का खुलासा, मिलेगा दो फ्रंट कैमरा, ऐसे करेगा काम, जानें यहाँ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। आईफोन 14 के लॉन्च होते ही आईफोन 15 की अफवाएं तेज हो गई है। लोगों को भी अब आईफोन 15 का इंतजार है। पिछली रिपोर्ट के मुताबिक Apple अपने iPhone 15 Ultra मॉडल की पेशकश कर सकता है। रिपोर्ट की माने तो कंपनी ने आईफोन 15 अल्ट्रा पर काम भी शुरू कर चुका है। इस बार आईफोन प्रो मैक्स की जगह आईफोन अल्ट्रा लेने वाला है। आईफोन 15 अल्ट्रा से जुड़ी अब तक कई जानकारी लीक हो चुकी है। एक बार फिर आईफोन 15 अल्ट्रा के फीचर से जुड़ी अपडेट सामने आ चुकी है।

यह भी पढ़े…Apple ने किया ऐलान, भारत में होगा iPhone 14 का निर्माण, दुनिया में छाएगा “मेड इन इंडिया आईफोन 14”

ऐपल आईफोन 15 अल्ट्रा का कैमरा खास होगा। यूजर्स को आईफोन 15 अल्ट्रा में दो फ्रंट फेसिंग कैमरा दिख सकता है। इसी के साथ यह इस लाइनअप में पहला ऐसा डिवाइस होगा, जिसमें दो फ्रंट कैमरा मिलेंगे। वहीं प्रो मॉडल में सिर्फ एक ही फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलेगा। हालांकि अब तक कंपनी ने कैमरा और फीचर से जुड़ी जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं दी है और ना ही इस दूसरे फ्रंट फेसिंग कैमरा और इसके फ़ंक्शन का खुलासा हो पाया है। लेकिन कहा जा रहा है सेकेंड फेसिंग कैमरा स्टेरीयोस्कोपिक वीडियो के लिए या फिर अकग ऑप्टिकल ज़ूम लेवल के लिए दिया गया है।

यह भी पढ़े…लॉन्च के पहले ही iPhone 15 के फीचर्स लीक, ऐसा होगा डिस्प्ले, यहाँ जानें खासियत

आईफोन 15 अल्ट्रा के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 256 जीबी इंटर्नल स्टोरेज मिल सकता है। वहीं आईफोन 15 प्रो मॉडल में 128 जीबी इंटर्नल स्टोरेज ही मिलेगा। अंदाजा लगाया जा रहा है की कंपनी अपने अगले मॉडल में यूएसबी – सी पोर्ट का इस्तेमाल करेगी। इससे पहले आईफोन 15 अल्ट्रा के डिजाइन और डिस्प्ले का खुलासा हो चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो आईफोन 15 सीरीज में डायनैमिक आइलैंड डिजाइन मिलेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews