लॉन्च के पहले ही iPhone 15 के फीचर्स लीक, ऐसा होगा डिस्प्ले, यहाँ जानें खासियत

लॉन्च के पहले ही iPhone 15 के फीचर्स लीक, ऐसा होगा डिस्प्ले, यहाँ जानें खासियत

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। आईफोन 14 के लॉन्च होते ही Apple iPhone 15 की चर्चा जोरों-शोरों से शुरू हो चुकी है। इसकी घोषणा से पहले ही आईफोन 15 के फीचर्स लीक हो चुके हैं। अगले साल तक मार्केट में आईफोन 15 की एंट्री हो सकती है। इससे पहले भी आईफोन 15 से जुड़ी जानकारी लीक हुई थी और अब इसके डिस्प्ले से जुड़ी अपडेट सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स की माने तो एप्पल अपने आईफोन 15 सीरीज में Pill शैप्ड डायनैमिक आइलैंड डिस्प्ले जोड़ने वाला है।

यह भी पढ़े….Hero Motocorp का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर इस दिन होगा लॉन्च, तारीख को कर लें नोट, जानें डिटेल्स

अगले साल लॉन्च होने वाले वनीला आईफोन 15 में डायनैमिक आइलैंड लेआउट नजर आ सकता है। ऐसे अफवाएं हैं की आईफोन 15 में भी आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स की डायनैमिक आइलैंड डिजाइन होगी। इसमें नोच डिजाइन नहीं होगी। 2017 में लॉन्च हुए प्रो मॉडल में पहली बार नॉच में बदलाव किया गया था। Ross Young के दावे के मुताबिक आईफोन 15 में रेगुलर मॉडल के डायनैमिक आइलैंड फीचर भी मिलेगा। लेकिन आईफोन 15 सीरीज में प्रो-मोशन डिस्प्ले और ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर्स को शामिल किया जाएगा।

यह भी कहा जा रहा है Apple अपने आईफोन 15 सीरीज में BOE पैनल की जगह स्टैन्डर्ड 60Hz पैनल को शामिल करता है। हालांकि ऐसा सिर्फ आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस में नजर आएगा। बता दें की 2017 में पहली बार आईफोन X में नॉच में बदलाव किया गया था। आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस में डायनैमिक डिस्प्ले फीचर्स नहीं मिलता। इस तरह के डिस्प्ले में पिल शेप यानि टैबलेट शेप का हॉल पंच कटआउट होता है, यह नॉच नोटिफिकेशन के हिसाब से छोटा और बड़ा होता है। साथ ही इसके अंदर फ्रंट कैमरा भी शामिल होता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews