Nothing Phone 2 के फीचर्स आए सामने, मिलेगी Satellite कनेक्टिविटी और तगड़ा प्रोसेसर, यहाँ जानें डिटेल्स

Nothing Phone 2 के फीचर्स आए सामने, मिलेगी Satellite कनेक्टिविटी और तगड़ा प्रोसेसर, यहाँ जानें डिटेल्स

Nothing Phone 2: बहुत जल्द Carl Pei की कंपनी नथिंग अपना दूसरा स्मार्टफोन पेश करने वाला है। बहुत जल्द यह मार्केट में दस्तक दे सकता है। कुछ हफ्ते पहले ही इसकी घोषणा की गई थी। जिसके बाद कई की-फीचर्स भी लीक हुए थे। मोबाइल वर्ल्ड कॉंग्रेस ईवेंट के दौरान कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन नथिंग फोन 2 को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। हाल ही में कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के लिए सैटेलाइट कनेक्टिविटी की घोषणा की थी।

बता दें कि स्नैपड्रैगन सैटेलाइट के लिए कम से कम X70 Modem जरूरी होता है। लेकिन स्नैपड्रैगन 7 केवल X56 मॉडम के साथ मिलता है। जिससे यह कन्फर्म होता है कि Nothing Phone 2 स्नैपड्रैगन 8 जेन 1  के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस जुलाई या सितंबर में फोन 2 लॉन्च हो सकता है। स्मार्टफोन इस साल US के मार्केट में दस्तक देगा। बता दें कि इससे पहले फोन को भारत और यूरोप के बाजारों में लॉन्च किया गया था।

यह भी कहा जा रहा है कि डिवाइस और भी बेहतरीन कैमरा परफॉरमेंस के साथ आएगा, जो इसकी कीमत भी बढ़ा सकता है। हालांकि नथिंग फोन 1 भी भारतीय बाजारों के लिए उतना बजट फ़्रेंडली नहीं था। वहीं फोन में मिलने वाला प्रोसेसर गेमिंग के परफॉरमेंस में सुधार कर सकता है। स्मार्टफोन में यूजर्स को टेलीफोटो कैमरा नजर आ सकता है। इसके डिजाइन भी भी नए बदलाव होंगे।, जो यूजर्स को क्लीन एंड्रॉयड 13 बेस्ड नथिंग ओएस का अनुभव देगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews