Oppo A77s के फीचर्स का हुआ खुलासा, यूजर्स को लुभाएगी स्मार्टफोन की ये खास डिजाइन, यहाँ जानें सबकुछ

Oppo A77s के फीचर्स का हुआ खुलासा, यूजर्स को लुभाएगी स्मार्टफोन की ये खास डिजाइन, यहाँ जानें सबकुछ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। काफी लंबे समय से Oppo A77s की चर्चा हो रही है और अब स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हो चुका है। हाल ही में इसे कई सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर देखा गया था। रिपोर्ट्स की माने तो Oppo A77s इस साल भारत में सितंबर के अंत तक लॉन्च हो सकता है। अब टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने ट्विटर पर इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा कर दिया है। हाल ही में Oppo A77 की तरह Oppo A77s भी बजट स्मार्टफोन हो सकता है। हालांकि फिलहाल इसकी कीमत के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।

यह भी पढ़े…चार्ज में लगाया मोबाइल और देखते-ही-देखते खाते से गायब हुए 16 लाख, पढ़ें पूरी खबर

Oppo A77 की कीमत 15,490 रुपये थी। अंदाजा लगाया जा रहा है की Oppo A77s की कीमत 20 हजार रुपये से कम होगी। Oppo A77s के स्टोरेज वर्ज़न होंगे और दोनों की कीमत भी भी अलग हो सकती है। 6 जीबी रैम के 128 जीबी इंटर्नल स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मिल सकता है। वहीं इसमें 5जीबी तक वर्चुअल रैम भी मिल सकता है। स्मार्टफोन में फाइबरग्लास लेदर डिजाइन मिलेगी, जो Oppo A77s को और भी खास बना सकता है।

यह भी पढ़े…Google Pixel 7 Pro के लॉन्च से पहले हुआ कीमत का खुलासा, लॉन्च की तारीख भी कन्फर्म, नोट कर लें ये डेट

स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ 33W की फास्ट चार्जिंग उपलब्ध होगी। स्मार्टफोन में अल्ट्रा लिनीयर डुअल स्टेरीयो स्पीकर्स मिल सकते हैं। इसके कैमरा की बात करें तो Oppo A77s के बैक में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। वहीं फ्रंट में 8 मवगपिक्सल का कैमरा मिलेगा। एंड्रॉयड 12 पर आधारित यह स्मार्ट 6.56 इंच फुल एचडी स्क्रीन और स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews