लॉन्च से पहले लीक हुए Vivo S17 और Vivo S17 Pro के फीचर्स, जल्द होगी मार्केट में एंट्री, यहाँ जानें डीटेल

लॉन्च से पहले लीक हुए Vivo S17 और Vivo S17 Pro के फीचर्स, जल्द होगी मार्केट में एंट्री, यहाँ जानें डीटेल

Vivo S17 Lineup: इस साल वीवो अपने कई डिवाइसेस लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। इस लिस्ट में नए लाइनअप की एंट्री भी हो चुकी है। बहुत जल्द मार्केट में वीवो एस17 सीरीज नजर आ सकता है। इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन्स शामिल हैं: Vivo S17, Vivo S17 Pro और Vivo S17 e, इन लाइनअप को वीवो एस-16 सीरीज का सक्सेसर भी बताया जा रहा है। लॉन्च से पहले ही इन डिवाइसेस के फीचर्स भी लीक हो चुके हैं।

The Tech Outlook के रिपोर्ट के मुताबिक ये तीनों स्मार्टफोन्स इस साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च हो सकते हैं। जून में कंपनी सीरीज से संबंधित टीज़र जारी कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक नए वीवो एस-17 लाइनअप के सभी मॉडल्स में सुपर AMOLED डिस्प्ले Curved Edges और कलर चेंजिंग बैक पैनल के साथ आ सकता है। साथ ही इनमें 8जीबी/12जीबी रैम और 128जीबी/256जीबी बिल्ड इन स्टोरेज मौजूद होने की आशंका भी जताई जा रही है। प्रो मॉडल 16जीबी रैम के साथ भी आ सकता है।

अन्य फीचर्स की बात करें इस सीरीज में यूजर्स को प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिल सकता है। फिलहाल इन हैंडसेट्स से जुड़ी अधिक जानकारी सामने नहीं है। लेकिन उम्मीद है कि इससे जुड़ी नई अपडेट जल्द सामने आ सकती है। अप्रैल में वीवो एक्स फोल्ड 2 और वीवो एक्स फ्लिप की लॉन्चिंग हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews