Huawei Nova 10 Pro का पहला लुक आया सामने, जल्द हो सकता है लॉन्च, जाने स्मार्टफोन की खासियत

Huawei Nova 10 Pro का पहला लुक आया सामने, जल्द हो सकता है लॉन्च, जाने स्मार्टफोन की खासियत

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Huawei अपने नए स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च कर सकता है। इस स्मार्टफोन का नाम Huawei Nova 10 Pro बताया जा रहा है। अब तक स्मार्टफोन की कोई भी जानकारी कंपनी ने शेयर नहीं की है, लेकिन अब इसके रेंडर और तस्वीरें सामने आ चुकी है। Huawei Nova 10 Pro को Huawei Nova 9 SE का वंशज बताया जा रहा है और जल्द ही यह स्मार्टफोन लॉन्च भी होने वाला है।

यह भी पढ़े… OnePlus Nord 2T भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार, इस दिन होगी लॉन्चिंग, जाने स्मार्टफोन के बारे में सबकुछ

लीक हुए तस्वीरें को देख यह अंदाजा लगाया जा है की स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा उपलब्ध है। साथ ही curved डिस्प्ले स्मार्टफोन को और भी खास बना सकता है। वहीं इसके फ्रंट में डुअल सेल्फ़ी कैमरा कटआउट में दिया गया है। इसके डिजाइन आसानी से किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकता है।

रियर कैमरा के साथ एलईडी फ्लैश के साथ ब्रांड का नाम मौजूद है। बीच में एक रिंग शेप का डिजाइन हाइलाइट किया गया। बताया जा रहा है की इस स्मार्टफोन के दो कलर वेरिएन्ट उपलब्ध हो सकते हैं: सिल्वर और ब्लैक। इसके अलावा स्मार्टफोन 6.7 इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews