Samsung लवर्स के लिए गुड न्यूज, 6 नए फोल्डेबल स्मार्टफोन देंगे मार्केट में दस्तक, ये है कंपनी का प्लान

Samsung लवर्स के लिए गुड न्यूज, 6 नए फोल्डेबल स्मार्टफोन देंगे मार्केट में दस्तक, ये है कंपनी का प्लान

Samsung New Foldable Smartphones: साउथ कोरियन कंपनी का सैमसंग भारत समेत दुनिया के कई भागों कारोबार मजबूत है। यूजर्स को इसकी डिवाइसेस भी काफी पसंद आती है। इस साल कंपनी अपने कई प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी में है। जिसमें कुछ बजट फ़्रेंडली होंगे तो की कीमत ज्यादा होगी। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी में है। जिसके तहत साल 2024 तक 6 नए फोल्डेबल फोन की पपेशकश हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अब तक इस बात की घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं की है।

ये है कंपनी का प्लान

ट्विटर यूजर @RGclouds के मुताबिक सैमसंग अगले साल तक अपने स्मार्टफोन और टैबलेट पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव कर सकता है। इसलिए कई नए फोल्डेबल स्क्रीन वाले डिवाइस पर काम कर रहा है। इस लिस्ट में Galaxy Z Flex, Z Flip Ultra, Z Fold Ultra और Z Tab शामिल हैं। इसके अलावा गैलक्सी Z Flip और Z Fold भी इस सूची में शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गैलक्सी Z फ्लेक्स Tri-फोल्ड स्मार्टफोन होगा। इसके अलावा कंपनी फोल्डेबल टैबलेट गैलक्सी Z टैब पर भी काम हो रहा है। अन्य की बात करें तो Z अल्ट्रा मॉडल 4K सैमसंग डिस्प्ले के साथ मार्केट में दस्तक देगा।

गैलक्सी K सीरीज की होगी एंट्री

रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग अपने नए स्मार्टफोन के सीरीज को भी पेश करने वाला है। जो A सीरीज के तरह ही मिड-रेंज में शामिल होगा। हालांकि अब तक इस सीरीज से जुड़ी कोई भी अपडेट सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि कंपनी अपने गैलक्सी S24+ मॉडल को अगले साल से बंद कर सकती है। इसी जगह कोई नया प्रीमियम मॉडल सीरीज में शामिल हो सकता है। उम्मीद है कि बहुत जल्द कंपनी अपने नए सीरीज और स्मार्टफोन्स की घोषणा करेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews