Google Pixel 7a इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने कर दिया ऐलान, ऐसे होंगे फीचर्स, ये डेट कर लें नोट

Google Pixel 7a इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने कर दिया ऐलान, ऐसे होंगे फीचर्स, ये डेट कर लें नोट

New Smartphone: मंगलवार को गूगल ने अपने नए स्मार्टफोन की घोषणा कर दी है। जिसे पिक्सल 7 सीरीज का नया स्मार्टफोन Google Pixel 7a बताया जा रहा है। हालांकि कंपनी ने डिवाइस के नाम को लेकर कोई भी अपडेट जारी नहीं की है। कुछ दिनों में यह लॉन्च हो सकता है, तारीख भी घोषित हो चुकी है। 11 मई, 2023 को गूगल पिक्सल 7ए की पेशकश होगी। वहीं 10 मई से गूगल I/O ईवेंट का आयोजन हो रहा है।

लॉन्च से पहले ही स्मार्टफोन सुर्खियां बटोर रहा है। सोशल मीडिया पर इसे कई बार स्पॉट भी किया गया है। कुछ दिन पहले हो डिवाइस की अनबॉक्सिंग का वीडियो और डिजाइन लीक हुई थी। हैंडसेट के फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। ई-कमर्शियल प्लेटफोरम फ्लिपकार्ट पर इसकी बिक्री होगी। अन्य पिक्सल 7 सीरीज की तरह भी यह पिक्सल 7ए भी भारत में लॉन्च होगा।

अनुमान लगाए जा रहे हैं कि पिक्सल 7ए ब्लैक, लाइट ब्लू, ग्रे और ब्राइट ऑरेंज कलर वेरिएन्ट में उपलब्ध होंगे। इसकी डिजाइन काफी हद्द तक पिक्सल 7 और पिक्सल 7 प्रो से मिलता-जुलता होगा। लॉन्च से पहले इसके फीचर्स भी लीक हो चुके हैं।

Pixel 7a मार्केट में 6.1 इंकग OLED स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। यह Tensor G2 चिपसेट से लैस होगा। साथ में 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज मिलेगा। स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा के साथ लॉन्च होगा। जिसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर शामिल होगा। साथ में 10.8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews